महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (एमएसएससी) ऐसी सेविंग्स स्कीम है, जिसे सिर्फ महिलाओं के लिए है। यह स्कीम दो साल में मैच्योर कर जाती है। कोई महिला खुद के लिए या किसी लड़की के लिए इस स्कीम में निवेश कर सकती है। चूंकि यह सरकार की स्कीम है, जिससे इसमें निवश पूरी तरह सुरक्षित है। सरकार ने महिलाओं को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह स्कीम पेश की थी। इसका इंटरेस्ट सरकार की कई दूसरी सेविंग्स स्कीम से ज्यादा है। इस स्कीम में मैक्सिमम 2 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है।
इस स्कीम में ऑनलाइन निवेश किया जा सकता है। आज व्यस्तता वाली जिंदगी में ज्यादातर लोगों के पास समय की कमी है। इसलिए निवेशक ऐसी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, जो ऑनलाइन उपलब्ध है। कुछ बैंक MSSC में ऑनलाइन निवेश की सुविधा ऑफर करते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया इस स्कीम में निवेश करने की सुविधा देते हैं। इस स्कीम में निवेश करने से पहले कुछ डॉक्युमेंट्स जुटा लेना जरूरी है। इनमें आईडी प्रूफ, आधार, पैन और एड्रेस प्रूफ के डॉक्युमेंट्स जरूरी हैं। इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो और एक सेविंग्स अकाउंट भी जरूरी है।
निवेश करने का क्या है प्रोसेस?
इस स्कीम में ऑनलाइन इनवेस्ट करने के लिए आपको बैंक की वेबसाइट पर लॉग-इन करना होगा। बैंक के मोबाइल ऐप के जरिए भी इस स्कीम में निवेश किया जा सकता है। बैंक की वेबसाइट पर लॉग-इन करने के बाद सेविंग्स या इनवेस्टमेंट सेक्शन में आपको यह स्कीम दिख जाएगी। उसे सेलेक्ट करने के बाद आपको अप्लिकेशन फॉर्म में जरूरी जानकारियां डालनी होंगी। इनमें, नाम, कॉन्टैक्ट डिटेल, एड्रेस, सेविंग्स अकाउंट नंबर शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: ICICI Bank और MakeMyTrip ने लॉन्च किया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड, क्या आपको यह लेना चाहिए?
इंटरेस्ट इनकम पर लगेगा टैक्स?
अप्लिकेशन फॉर्म भरने के बाद आपको इनवेस्टमेंट अमाउंट का पेमेंट करना होगा। आप नेट बैंकिंग फैसिलिटी, यूपीआई आदि के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंट के बाद आपको इनवेस्टमेंट का कनफर्मेशन मिलेगा। आपको महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट ऑनलाइन बैंक की तरफ से भेज दिया जाएगा। आप चाहें तो इसे बैंक की वेबसाइट से डाउनलोड भी कर सकते हैं। एक बात ध्यान रखना होगा कि इस स्कीम में निवेश पर आपको जो इंटरेस्ट मिलेगा, उस पर टैक्स लगेगा।