महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (एमएसएससी) ऐसी सेविंग्स स्कीम है, जिसे सिर्फ महिलाओं के लिए है। यह स्कीम दो साल में मैच्योर कर जाती है। कोई महिला खुद के लिए या किसी लड़की के लिए इस स्कीम में निवेश कर सकती है। चूंकि यह सरकार की स्कीम है, जिससे इसमें निवश पूरी तरह सुरक्षित है। सरकार ने महिलाओं को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह स्कीम पेश की थी। इसका इंटरेस्ट सरकार की कई दूसरी सेविंग्स स्कीम से ज्यादा है। इस स्कीम में मैक्सिमम 2 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है।
