महिला सम्मान सर्टिफिकेट लेने के लिए देने होंगे चार्जेस, जानिए कितना करना होगा पेमेंट

Mahila Samman Yojna: फरवरी 2023 में केंद्रीय बजट ने महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) की घोषणा की थी। ये योजना महिलाओं के लिए एक नई लघु-बचत योजना है। इस योजना में निवेश 1 अप्रैल 2023 से शुरू किया गया है। सरकारी योजना में 31 मार्च 2025 को या उससे पहले एक महिला को स्वयं या एक नाबालिग लड़की की ओर से एक अभिभावक इसमें निवेश कर सकते हैं

अपडेटेड Apr 28, 2023 पर 1:43 PM
फरवरी 2023 में केंद्रीय बजट में महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) की घोषणा की थी।

Mahila Samman Yojna: फरवरी 2023 में केंद्रीय बजट ने महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) की घोषणा की थी। ये योजना महिलाओं के लिए एक नई लघु-बचत योजना है। इस योजना में निवेश 1 अप्रैल 2023 से शुरू किया गया है। सरकारी योजना में 31 मार्च 2025 को या उससे पहले एक महिला को स्वयं या एक नाबालिग लड़की की ओर से एक अभिभावक इसमें निवेश कर सकते हैं। यह योजना केवल मार्च 2025 तक के निवेश के लिए वैलिड है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि जिसके नाम पर यह खाता खोला गया है वह उसका सिंगल ओनर होना चाहिए।

न्यूनतम और अधिकतम निवेश

MSSC में न्यूनतम निवेश राशि 1000 रुपये और 100 के मल्टीपल में होता है। इसकी अधिकतम लिमिट 2 लाख रुपये प्रति अकाउंट है। अगर पहले से अकाउंट है दूसरा अकाउंट खोलना चाहते हैं तो कम से कम 3 महीने का गैप होना चाहिए। अकाउंट खोलने के 1 साल बाद 40 फीसदी पैसा निकाला जा सकता है।


डाक विभाग और अधिकृत बैंकों को मिलने वाला शुल्क

फिजिकल मोड में MSCC रसीद के लिए शुल्क 40 रुपये और रिसिप्ट ऑनलाइन पेमेंट के लिए 9 रुपये 6.5 पैसे प्रति 100 रुपये टर्नओवर है।

ब्याज

इस योजना पर सालाना 7.5 फीसदी का ब्याज मिलता है, जो अकाउंट में हर तिमाही अकाउंट में आता है। ब्याज और पूरा मूल मैच्योरिटी पर मिलता है।

2 लाख रुपये के निवेश से 2 साल में होगी इनकी इनकम

यदि आप 2 साल के लिए महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र में 2 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर 2.32 लाख रुपये मिलेंगे। ये एफडी की तरह ही काम करता है।

कहां से ले सकते हैं महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र

फिलहाल यह सिर्फ पोस्ट ऑफिस में ही मिल रहे हैं। आप अपने निकटतम पोस्ट ऑफिस पर जाएं और खाता खुलवाने के लिए फॉर्म सबमिट कर दें। इसके अलावा आपको KYC डॉक्यूमेंट्स यानी आधार और पैन कार्ड देना होगा। आपको चेक के साथ पे-इन-स्लिप भी देनी होगी।

 

 

LTIMINDTREE Q4 Result: मुनाफा बढ़कर 1113.7 करोड़ रुपये, 40 रुपये फाइनल डिविडेंड देगी कंपनी

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।