LTIMINDTREE Q4 Result: मुनाफा बढ़कर 1113.7 करोड़ रुपये, 40 रुपये फाइनल डिविडेंड देगी कंपनी

LTIMindtre का कंसोलिडेटेड मुनाफा तिमाही आधार पर बढ़कर 1.113.7 करोड़ रुपये रहा वहीं पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,000.7 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय तिमाही आधार पर बढ़कर 8,691 करोड़ रुपये रही कंपनी की कंसोलिडेटेड आय जबकि पिछली तिमाही में 8,620 करोड़ रुपये रही थी

अपडेटेड Apr 27, 2023 पर 6:11 PM
Story continues below Advertisement
LTIMindtree ने वित्त वर्ष 23 के लिए अपने शेयरधारकों को 40 रुपये फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    LTIMINDTREE Q4 Result: आईटी सेक्टर की एक और बड़ी कंपनी एलटीआईमाइंडट्री (LTIMINDTREE) ने आज अपने तिमाही नतीजे जारी करते हुए 1,113.7 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में बढ़त देखने को मिली। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1.113.7 करोड रुपये रहा जबकि इस दौरान इसके 1,153 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में एलटीआईमाइंडट्री की आय 8,691 करोड रुपये रही जबकि इस दौरान इसके 1,412 करोड रुपये रहने का अनुमान था। चौथी तिमाही में कंपनी का EBIT 1,421.4 करोड रुपये रहा जबकि इस दौरान इसके 1,153 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। FY23 के लिए कंपनी ने 40/शेयर का अंतिम डिविडेंड का ऐलान भी किया।

    तिमाही आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़कर 1.113.7 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,000.7 करोड़ रुपये रहा था।

    तिमाही आधार पर कंपनी की कंसोलिडेटेड आय बढ़कर 8,691 करोड़ रुपये रही जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 8,620 करोड़ रुपये रही थी।


    तिमाही आधार पर कंपनी का EBIT बढ़कर 1,421.4 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का EBIT 1,196.7 करोड़ रुपये रहा था।

    चौथी तिमाही में कंपनी की डॉलर आय 944.7 करोड़ डॉलर रही जबकि इसके 1,073.4 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान था

    Tech Mahindra Q4 RESULT: शुद्ध मुनाफा 27% गिरकर 1125 करोड़ रुपये, 32 रुपये फाइनल डिविडेंड का ऐलान

    तिमाही आधार पर LTIMINDTREE की डॉलर आय बढ़कर 944.7 करोड़ डॉलर रही जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की डॉलर आय 1,04.6 करोड़ डॉलर रही थी।

    तिमाही आधार पर कंपनी की EBIT मार्जिन बढ़कर 16.4% रही जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की EBIT मार्जिन 13.9% रही थी। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी की डॉलर रेवेन्यू ग्रोथ 0.7% रही।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।