Mann ki Baat: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि साथियो, अमृत महोत्सव, सीखने के साथ ही हमें देश के लिए कुछ करने की भी प्रेरणा देता है। और अब तो देशभर में आम लोग हों या सरकारें, पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक, अमृत महोत्सव की गूंज है और लगातार इस महोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों का सिलसिला चल रहा है।
