वीकली एक्सपायरी से पहले बाजार फ्लैट हुआ बंद, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज बाजार दिन के अधिकांश हिस्से में नेगेटिव रुझान के साथ एक छोटे दायरे में रहा। ट्रेडर्स अमेरिका के महंगाई आंकड़ों के पहले सतर्क नजर आए

अपडेटेड Aug 10, 2022 पर 5:56 PM
अब निफ्टी के लिए सपोर्ट 17450-17350 की तरफ खिसक गया है। जब तक निफ्टी 17450 के ऊपर बना रहेगा। तब तक तेजी कायम रहेगी

वीकली एक्सपायरी से पहले बाजार फ्लैट बंद हुआ। सबसे ज्यादा खरीदारी मेटल शेयरों में रही वहीं फार्मा, ऑटो शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली। IT,रियल्टी और FMCG शेयरों पर दबाव रहा। सेंसेक्स 36 अंक गिरकर 58 817 पर और निफ्टी 10 अंक चढ़कर 17535 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 50 अंक चढ़कर 38288 पर बंद हुआ है। जबकि मिडकैप 47 अंक गिरकर 30,319 पर बंद हुआ है। आज निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में तेजी रही। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 6 शेयरों में तेजी रही। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे कमजोर होकर 79.52 के स्तर पर बंद हुआ है।

कल कैसे रहेंगी बाजार की चाल

रेलीगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि बाजार पर हमारा तेजी का नजरिया कायम है। जब तक निफ्टी 17300 के ऊपर टिका रहता है। तब तक हमें गिरावट पर खरीद की रणनीति पर कायम रहना चाहिए। ग्लोबल संकेत, कंपनियों के नतीजे और आने वाले माइक्रो आंकड़े बाजार में उतार-चढ़ाव बनाए रखेंगे। इसको ध्यान में रखकर बाजार भागीदारों को अपनी पोजीशन लेनी चाहिए और कॉन्ट्रेरियन बेट लेने से बचना चाहिए।


LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी ने डेली चार्ट पर पिछले कंजेशन हाई के ऊपर बंद होकर तेजी का ट्रेंड कायम रहने का संकेत दिया है। दूसरे अहम मूविंग एवरेज भी तेजी के संकेत दे रहे हैं। जब तक निफ्टी 17300 के ऊपर टिका हुआ है। तब तक इसमें तेजी का ट्रेंड बना रहेगा। 17750-17800 के दायरे में पहुंचने पर निफ्टी में एक बार फिर बिकवाली का दबाव देखने को मिलेगा।

शेयरखान के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि निफ्टी ने हाल ही में अप्रैल जून की गिरावट के 78.6 फीसदी की भरपाई करते हुए 17500 का लेवल पार किया था। लेकिन निफ्टी के शॉर्ट टर्म मोमेंटम इंडीकेटर्स में कुछ कमजोरी देखने को मिल रही है। लेकिन किसी हल्की गिरावट को 20-ऑवर मूविंग एवरेज के करीब सपोर्ट मिल रहा है। ऐसे में निफ्टी जब तक 17360-17300 के सपोर्ट जोन क ऊपर बना हुआ है। तब तक इसमें तेजी कायम रहेगी। और नियर टर्म में निफ्टी 17750 -17800 का लेवल छू सकता है।

अडानी ग्रुप की एक और कंपनी निफ्टी में हो सकती है शामिल, 2.4 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद-फरोख्त मुमकिन

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज बाजार दिन के अधिकांश हिस्से में नेगेटिव रुझान के साथ एक छोटे दायरे में रहा। ट्रेडर्स अमेरिका के महंगाई आंकड़ों के पहले सतर्क नजर आए। अब निफ्टी के लिए सपोर्ट 17450-17350 की तरफ खिसक गया है। जब तक निफ्टी 17450 के ऊपर बना रहेगा। तब तक तेजी कायम रहेगी। आगे निफ्टी हमें 17600-17650 की तरफ जाता नजर आ सकता है। वहीं अगर निफ्टी 17750 के नीचे फिसलता है तो फिर यह गिरावट 17350-17300 की तरफ जा सकती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।