Get App

वीकली एक्सपायरी से पहले बाजार फ्लैट हुआ बंद, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज बाजार दिन के अधिकांश हिस्से में नेगेटिव रुझान के साथ एक छोटे दायरे में रहा। ट्रेडर्स अमेरिका के महंगाई आंकड़ों के पहले सतर्क नजर आए

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2022 पर 5:56 PM
वीकली एक्सपायरी से पहले बाजार फ्लैट हुआ बंद, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल
अब निफ्टी के लिए सपोर्ट 17450-17350 की तरफ खिसक गया है। जब तक निफ्टी 17450 के ऊपर बना रहेगा। तब तक तेजी कायम रहेगी

वीकली एक्सपायरी से पहले बाजार फ्लैट बंद हुआ। सबसे ज्यादा खरीदारी मेटल शेयरों में रही वहीं फार्मा, ऑटो शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली। IT,रियल्टी और FMCG शेयरों पर दबाव रहा। सेंसेक्स 36 अंक गिरकर 58 817 पर और निफ्टी 10 अंक चढ़कर 17535 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 50 अंक चढ़कर 38288 पर बंद हुआ है। जबकि मिडकैप 47 अंक गिरकर 30,319 पर बंद हुआ है। आज निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में तेजी रही। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 6 शेयरों में तेजी रही। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे कमजोर होकर 79.52 के स्तर पर बंद हुआ है।

कल कैसे रहेंगी बाजार की चाल

रेलीगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि बाजार पर हमारा तेजी का नजरिया कायम है। जब तक निफ्टी 17300 के ऊपर टिका रहता है। तब तक हमें गिरावट पर खरीद की रणनीति पर कायम रहना चाहिए। ग्लोबल संकेत, कंपनियों के नतीजे और आने वाले माइक्रो आंकड़े बाजार में उतार-चढ़ाव बनाए रखेंगे। इसको ध्यान में रखकर बाजार भागीदारों को अपनी पोजीशन लेनी चाहिए और कॉन्ट्रेरियन बेट लेने से बचना चाहिए।

LKP सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी ने डेली चार्ट पर पिछले कंजेशन हाई के ऊपर बंद होकर तेजी का ट्रेंड कायम रहने का संकेत दिया है। दूसरे अहम मूविंग एवरेज भी तेजी के संकेत दे रहे हैं। जब तक निफ्टी 17300 के ऊपर टिका हुआ है। तब तक इसमें तेजी का ट्रेंड बना रहेगा। 17750-17800 के दायरे में पहुंचने पर निफ्टी में एक बार फिर बिकवाली का दबाव देखने को मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें