Market cues : नया हाई बनाने के बाद 6 जनवरी को बाजार में कंसोलिडेशन जारी रहा और लगातार दूसरे सेशन में प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली। निफ्टी कल 0.30 फीसदी नीचे बंद हुआ और सपोर्ट ट्रेंडलाइन (जो पहले 26,200 पर रेजिस्टेंस ट्रेंड लाइन के रूप में काम कर रही था) से नीचे गिर गया। इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड करता रहा, लेकिन मोमेंटम इंडिकेटर्स ने कुछ शॉर्ट-टर्म सावधानी का संकेत दिया। इसलिए,अगर इंडेक्स 26,200 से नीचे बना रहता है तो कंसोलिडेशन जारी रह सकता है और अगले कुछ सेशन में 26,000 के महत्वपूर्ण सपोर्ट को टेस्ट करने की संभावना है। इस लेवल से नीचे निर्णायक गिरावट आने पर बियर्स एक्टिव हो सकते हैं। हालांकि,एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि 26,300–26,400 के ज़ोन के रेजिस्टेंस एरिया के रूप में काम करने की उम्मीद है।
