Market Outlook : बुधवार, 5 अगस्त को सेंसेक्स और निफ्टी में कोई खास बदलाव नहीं हुआ और वे लगभग सपाट बंद हुए हैं। आज RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया और भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती पर ज़ोर दिया हालांकि ग्लोबल चुनौतियों के बीच वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में रिटेल महंगाई थोड़ी बढ़ी है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 152 अंक या 0.19 फीसदी बढ़कर 78,581 पर और निफ्टी 10 अंक या 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 24,624.65 पर बंद हुआ है। आज के सत्र में मिड और स्मॉल-कैप सेगमेंट का प्रदर्शन बेहतर रहा। BSE 150 मिडकैप इंडेक्स 0.34 फीसदी बढ़त लेकर बंद हुआ है। जबकि BSE 250 स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.70 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।
