बाजार में आज भी ऊपरी स्तरों पर दबाव, जानें Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी ने किन स्टॉक्स पर खेला दांव

आज वायदा बाजार में Motherson, Chambal, Bsoft और VEDL में फ्रेश लॉन्ग दिखे

अपडेटेड Nov 16, 2021 पर 1:48 PM

बाजार में आज भी ऊपरी स्तरों पर दबाव नजर आ रहा है। आज भी निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी में कमजोरी ज्यादा दिख रही है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स इस हफ्ते के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस शो में आज के हमारे एक्सपर्ट Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी हैं। मेहुल ने अपनी शानदार कॉल्स के साथ इस शो में एक सस्ता ऑप्शन भी दिया।

फ्यूचर मार्केट में आज के इन स्टॉक्स में दिखे FRESH LONG

Motherson, Chambal, Bsoft और VEDL


फ्यूचर मार्केट में आज के इन स्टॉक्स में दिखी SHORT COVERING

GMR, IRCTC, NALCO और HEROMOTO

फ्यूचर मार्केट में आज के इन स्टॉक्स में दिखे FRESH SHORTS

IPCA, ASHOK LEYLAND, GLENMARK और MANAPPURAM

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग 18200 और 18100 के लेवल पर देखने को मिली

NIFTY CALL (18 NOV) (CONTRACT)

18000 CE OI 55480 OI CHANGE 22298

18100 CE OI 137542 OI CHANGE 72335

18200 CE OI 138929 OI CHANGE 33436

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटिंग 17800 और 18000 के लेवल पर देखने को मिली

NIFTY PUT (18 NOV) (CONTRACT)

18050 PE OI 58788 OI CHANGE 21662

18000 PE OI 92760 OI CHANGE 12652

17800 PE OI 66604 OI CHANGE 14355

बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग 38800 और 39000 के लेवल पर देखने को मिली

NIFTY BANK CALL (18 NOV) (CONTRACT)

38500 CE OI 113467 OI CHANGE 56838

38800 CE OI 60697 OI CHANGE 21714

39000 CE OI 125003 OI CHANGE 11940

बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटिंग 38000 और 38200 के लेवल पर देखने को मिली

NIFTY BANK PUT (18 NOV) (CONTRACT)

38500 PE OI 98072 OI CHANGE 25352

38200 PE OI 35880 OI CHANGE 21564

38000 PE OI 85637 OI CHANGE 36784

Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि आज निफ्टी में 18100 और 18200 पर सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग नजर आ रही है लेकिन इन्हीं लेवल पर पुट राइटिंग भी काफी एक्टिव है। इसलिए हमारा मानना है कि आज निफ्टी एक रेंज बाउंड में ट्रेड करता हुआ नजर आ सकता है। निफ्टी को 18000 के लेवल पर एक मजबूत सपोर्ट है जिसका टूटना मुश्किल नजर आ रहा है लेकिन यदि ये लेवल टूटा तो बाजार में और ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी। फिलहाल निफ्टी फ्यूचर में 18000 के स्तर पर 17900 के स्टॉपलॉस के साथ 18150 के टारगेट के लिए खरीदारी कर सकते हैं।

बैंक निफ्टी की बात करें तो इस समय ये 38500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है और इसमें 38000 के लेवल पर पुट राइटिंग देखने को मिल रही है। इसमें क्वांट्रा कॉल ले सकते हैं। बैंक निफ्टी फ्यूचर 38500 के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 39200 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है साथ ही इसमें 38250 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Anand Rathi Shares के मेहुल कोठारी के शानदार ट्रेड्स

Torrent Pharma: खरीदें-2830 रुपये, स्टॉपलॉस- 2750रुपये, टारगेट- 2980रुपये

Power Grid: खरीदें- 190रुपये, स्टॉपलॉस- 185रुपये, टारगेट- 197 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः Maruti

मेहुल कोठारी ने कहा कि आज कुछ अच्छी खबरों के चलते ऑटो इंडेक्स उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इसलिए इस अवसर पर वे ऑटो सेक्टर की तेजी को भुनाते हुए सेक्टर के दिग्गज मारुति पर दांव लगायेंगे। इस समय ज्यादा तर कॉल ऑप्शन महंगे लेवल पर पहुंच गये हैं लिहाजा सस्ते ऑप्शन के रूप में उन्होंने मारुति का नवंबर सीरीज का 8000 के स्ट्राइक वाली कॉल 80 रुपये के स्तर पर खरीदने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 50 रुपये पर स्टॉपलॉस लगायें इसमें 170 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।