Get App

जियोपॉलिटिकल तनाव और बढ़ती महंगाई के बीच बाजार रहेगा वोलैटाइल, जानिए इसके आगे की चाल पर दिग्गजों की क्या है राय

Geojit Financial Services के विनोद नायर का कहना है कि बाजार की नजर कमोडिटी की कीमतों और रूस और यूक्रेन के युद्ध को समाप्त करने के लिए हो रही कूटनीतिक कोशिशों पर रहेंगी.

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2022 पर 2:02 PM
जियोपॉलिटिकल तनाव और बढ़ती महंगाई के बीच बाजार रहेगा वोलैटाइल, जानिए इसके आगे की चाल पर दिग्गजों की क्या है राय
Kotak Securities के अमोल अठावले का कहना है कि इंडेक्स पुलबैक रैली का एक चरण पूरा कर चुका है। बाजार से अभी इस तरह के संकेत मिल रहे हैं कि यह नियर टर्म में दायरे में घूमता नजर आ सकता है.

11 मार्च 2022 को समाप्त हफ्ते में भारतीय बाजारों में अच्छी रिकवरी देखने को मिली और यह 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहे। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 1,216.49 अंक यानी 2.23 फीसदी की बढ़त के साथ 55,550.3 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50 385.15 अंक यानी 2.37 फीसदी की बढ़त के साथ 16,630.5 के स्तर पर बंद हुआ था।

जानिए आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Kotak Securities के सहज अग्रवाल का कहना है कि निफ्टी में 15900 के लेवल से मजबूत उछाल देखने को मिला है। जिससे संकेत मिलता है कि बाजार में गिरावट में अच्छी खरीदारी हुई है और नियरटर्म में भी यह रणनीति कामयाब रहेगी। उम्मीद है कि मार्च सीरीज में बाजार पॉजिटिव रूझान के साथ कारोबार करेगा और इसका इनीशियल टार्गेट 17,100-17,200 का नजर आ रहा है। दिग्गजों के साथ ही आगे छोटे-मझोले शेयरो में भी तेजी देखने को मिलेगी। इस समय NBFC और FMCG सेक्टर का रिस्क रिवॉर्ड रेश्यो अच्छा नजर आ रहा है। हालांकि मेटल स्टॉक काफी वॉलैटाइल जोन में है ऐसे में इनमें काफी जोखिम है।

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते कच्चे तेल के साथ ही कुछ दूसरी कमोडिटी की कीमतें काफी वोलैटाइल रही हैं और इनमें काफी बढ़त भी आ चुकी है। नियर टर्म में एनर्जी की कीतमों में बढ़ोतरी और इसके चलते बढ़ती महंगाई बाजार की दिशा को निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाएंगी। ऐसे में बाजार की नजर फेडरल रिजर्व की मीटिंग के नतीजों पर लगी रहेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें