हम में से ज्यादातर 9 से 6 वाले ऑफिस काम से निकल अपना कारोबार करने का सपना देखते हैं लेकिन इस सपने को हकीकत में पूरा हर कोई नहीं कर पाते। हालांकि, आज के समय में कई युवा कारोबारी आगे आए हैं जो अपना स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं। सागर गुप्ता किसी बड़े कारोबारी परिवार से नहीं है लेकिन इसके बाद भी कम उम्र में बड़ा कारोबार बना दिया।
एक्का इलेक्ट्रॉनिक्स के निदेशक सागर गुप्ता ने 22 साल की उम्र में दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम की डिग्री हासिल करने के एक साल बाद अपने पिता के साथ एक मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस शुरू किया और तब से पीछे मुड़कर नहीं देखा। महज 4 साल में उन्होंने 600 करोड़ रुपए का बिजनेस खड़ा कर लिया।
शुरुआत में सागर के पास उद्यमी बनने की कोई योजना नहीं थी। वह सीए बनना चाहते थे और इसलिए दिल्ली श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में पढ़ाई की। हालांकि पास होने के बाद उन्होंने अपना मन बदल लिया और मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में कुछ करने का फैसला किया। सागर ने एक सही अवसर देखा और अपना काम शरू कर दिया। उनके पिता सेमीकंडक्टर्स का कारोबार पिछले 30 साल से कर रहे थे। साल 2017 में उन्होंने एलईडी टेलीविजन का उत्पादन शुरू किया। दो साल बाद पिता और पुत्र ने नोएडा में अपना कारोबार शुरू किया। हालांकि, उनके पिता पहले ही इस कारोबार में थे थोड़ा उनके लिए समझना आसान हो गया। तब उस समय एलईडी के एरिया में चीन का दबदबा था। वे अब भारत में इस एरिया को बढ़ावा दे रहे हैं।
कंपनी हर महीने 1 लाख से ज्यादा टीवी बनाती है। 2022-2023 में कारोबार से 600 करोड़ का रेवेन्यू हुआ। सागर गुप्ता अब स्मार्टवॉच, स्पीकर और वाशिंग मशीन जैसे तकनीकी प्रोडक्ट का प्रोडक्शन भी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह इसके लिए नोएडा में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करना चाहते हैं। अब तक उनके पास सोनीपत में एक फैक्ट्री है और 1000 से अधिक कर्मचारी हैं।
एक्का इलेक्ट्रॉनिक्स के निदेशक सागर गुप्ता ने कहा कि 1,000 करोड़ रुपये के निवेश में से, 40% भूमि अधिग्रहण, मैन्युफैक्चरिंग, वर्किंग कैपिटल और रिसर्च में निवेश करेंगे। उन्होंने कहा कि मनी फ्लो को बनाए रखना हमारा लक्ष्य है क्योंकि हम न केवल अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा रहे हैं, बल्कि कंपनी प्रोडक्ट लाइन को बढ़ाना है।
एक्का इलेक्ट्रॉनिक्स सोनीपत की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट में 150,000 इकाइयों के निर्माण की क्षमता के साथ एलईडी टीवी का उत्पादन तो करती ही है, इसके अलावा लगभग 1000 कर्मचारियों वाले फ्री-टू-एयर सेट टॉप बॉक्स का भी निर्माण करती है।