Stock Market News- आज मंगलवार 16 मई को बाजार के हल्की बढ़त के साथ खुलने की संभावना दिख रही है। एसजीएक्स निफ्टी आज 18250 के स्तर पर खुलने के बाद 40 अंकों की बढ़त के साथ भारत में ब्रॉडर इंडेक्स के सकारात्मक शुरुआत के संकेत दे रहा है। एसजीएक्स वायदा ने भी 16 मई को शुरुआती कारोबार में 18454 के उच्च स्तर को छुआ है। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स 317 अंक बढ़कर 62345 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 84 अंक बढ़कर 18398 पर बंद हुआ था। निफ्टी 50 इंडेक्स 17886 पर स्थित अपने 200-डे मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है।
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43778 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43664 और 43478 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44149 फिर 44263 और 44449 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
आज 16 मई को भारती एयरटेल, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, जिंदल स्टील एंड पावर, एम्बर एंटरप्राइजेज इंडिया, केमप्लास्ट सनमार, क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण, ग्रैन्यूल्स इंडिया, इंडो रामा सिंथेटिक्स, जेके पेपर, जुबिलेंट इंग्रेविया, कजारिया सेरामिक्स, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, ओबेरॉय रियल्टी, पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज, तालब्रोस ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और त्रिवेणी टर्बाइन के 31 मार्च 2023 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।
होम फर्स्ट फाइनेंस कंपनी इंडिया: गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल के खाते में नोर्गेस बैंक ने 700 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से होम फर्स्ट फाइनेंस के 21 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं। इसी तरह सोसाइटी जेनरेल ने भी इसी भाव पर कंपनी को 7.1 लाख शेयर खरीदे हैं। दूसरी तरफ ऑरेंज क्लोव इन्वेस्टमेंट्स बीवी ने 700 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर 18.85 लाख शेयर बेचे हैं। जबकि एथर मॉरीशस ने 11.31 लाख शेयर 700 रुपये प्रति शेयर भाव पर बेचे हैं। ट्रू नॉर्थ फंड वी एलएलपी ने भी 16.97 लाख शेयर 700.97 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर बेचे हैं।
न्यूलैंड लेबोरेटरीज: बीएनपी परिबास आर्बिट्रेज ने न्यूलैंड लेबोरेटरीज में 70897 शेयर प्रति शेयर 2898.38 रुपये के औसत मूल्य पर खरीदे हैं।
सक्सॉफ्ट: प्रीमियर इन्वेस्टमेंट फंड ने कंपनी में 200.92 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर 5.65 लाख शेयर बेचे हैं।
मंगलवार को शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल के दाम में लगातार दूसरे दिन भी तेजी देखने को मिल रही है। 4 हफ्तों की गिरावट के बाद क्रूड में तेजी आई है। क्रूड का भाव कल कच्चा तेल 2 फीसदी चढ़ा है। ब्रेंट का भाव 75 डॉलर के पार निकला है जबकि WTI का भाव 71.50 डॉलर के पार निकला है। सप्लाई में कटौती की उम्मीद से भाव चढ़े है। अमेरिका फिलहाल रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व (SPR) के लिए कच्चा तेल खरीदने की योजना बना रहा है। कनाडा समेत कई देशों में सप्लाई समस्या के चलते तेल के दाम में ये तेजी देखने को मिलती है। निचले स्तरों खरीदारी लौटने से भी दाम चढ़े है।
अमेरिकी शेयर वायदा में सोमवार को कमजोरी देखने को मिली थी। एसएंडपी 500 फ्यूचर्स 0.08 फीसदी गिरा था। नैस्डैक 100 फ्यूचर्स भी 0.08 फीसदी गिरा था। वहीं, डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज फ्यूचर्स में 33 अंक या 0.1 फीसदी की गिरावट आई थी।
सोमवार को नियमित कारोबार के दौरान अमेरिकी बाजार में तेजी देखने को मिली थी। डाओ की लगातार पांच सत्रों की गिरावट थमती दिखी थी। टेक-हैवी नैस्डैक कंपोजिट में 0.66 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। जबकि एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
यूरोपीय बाजारों में सोमवार को मिलाजुला रुख रहा। पैन-यूरोपियन स्टोक्स 600 इंडेक्स 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। फ्रांस का CAC 40 और जर्मनी का DAX दिन के अंत में सपाट बंद हुए थे। जबकि U.K. FTSE 100 इंडेक्स 0.3 फीसदी ऊपर बंद हुआ था।
यूरोपीय बाजारों में सोमवार को मिलाजुला रुख रहा। पैन-यूरोपियन स्टोक्स 600 इंडेक्स 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। फ्रांस का CAC 40 और जर्मनी का DAX दिन के अंत में सपाट बंद हुए थे। जबकि U.K. FTSE 100 इंडेक्स 0.3 फीसदी ऊपर बंद हुआ था।
आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 46.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ 29,828.71 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.08 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.22 फीसदी चढ़कर 15,663.41 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 20,066.22 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट फ्लैट कारोबार कर रहा है।
15 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1685.29 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 191.20 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
16 मई को NSE पर 4 स्टॉक Delta Corp, GNFC, Punjab National Bank और BHEL F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।