Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup: बाजार अभी भी 18400 के स्तर के आसपास बाधाओं का सामना कर रहा है। इंट्राडे में ऊपरी स्तरों पर बाजार में कमजोरी उभर रही है। 18280-18200 के स्तर के आसपास तक की कोई भी गिरावट बाजार में खरीदारी का अवसर अच्छा अवसर देगी। निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18317 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18276 और 18211 पर स्थित हैं
Trade setup:15 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1685.29 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 191.20 करोड़ रुपए की खरीदारी की
Trade setup: अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच 15 मई को बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली। कल के कारोबार में निफ्टी 50 इंडेक्स पांच महीने के उच्च स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा। अधिकांश सेक्टरों में हुई खरीदारी के दम पर हफ्ते की शुरुआत शानदार तरीके से हुई। बीएसई सेंसेक्स 318 अंक बढ़कर 62346 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 84 अंक उछलकर 18399 पर बंद हुआ। डेली चार्ट पर निफ्टी ने हायर टॉप हायर बॉटम फॉर्मेशन बनाते हुए एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। दिग्गजों को साथ ही छोटे-मझोले शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स पॉजिटिव ब्रेड्थ के साथ क्रमशः 0.7 फीसदी और 0.8 फीसदी बढ़त लेकर बंद हुए थे।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी ने डेली चार्ट पर अपर और लोअल शैडो के साथ एक अच्छा पॉजिटिव कैंडल बनाया है। टेक्निकल नजरिए से देखें तो इस पैटर्न से इस बात का संकेत मिलता है कि ऊपरी स्तरों पर हाई वेव जैसा कैंडल पैटर्न बन गया है। आम तौर पर, इस तरह के हाई वेव पैटर्न ऊपरी स्तरों पर बाजार में चल रही अस्थिरता को दर्शाते हैं। हालांकि उन्हें लगता है कि निफ्टी का अंतर्निहित शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है।
नागराज शेट्टी ने आगे कहा कि बाजार अभी भी 18400 के स्तर के आसपास बाधाओं का सामना कर रहा है। इंट्राडे में ऊपरी स्तरों पर बाजार में कमजोरी उभर रही है। 18280-18200 के स्तर के आसपास तक की कोई भी गिरावट बाजार में खरीदारी का अवसर अच्छा अवसर देगी।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18317 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18276 और 18211 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18447 फिर 18488 और 18553 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
Nifty Bank
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43778 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43664 और 43478 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44149 फिर 44263 और 44449 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
साप्ताहिक आधार पर 18500 की स्ट्राइक पर 65.69 लाख का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 18400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 18.45 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
साप्ताहिक आधार पर 18300 की स्ट्राइक पर 86.56 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 18400 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 40.9 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Nestle India, Bharat Forge, M&M Financial Services, Power Grid Corporation of India और SBI Life Insurance Company के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।
74 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 74 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Colgate Palmolive, Ashok Leyland, Can Fin Homes, SBI Card और Mahanagar Gas के नाम शामिल हैं।
22 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 22 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Polycab India, ABB India, Siemens, Cipla और JK Cement के नाम शामिल हैं।
28 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 28 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Coromandel International, Balrampur Chini Mills, Berger Paints, BPCL और Granules India के नाम शामिल हैं।
67 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 67 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Hindustan Aeronautics, Astral, Dabur India, MCX India और Delta Corp के नाम शामिल हैं।
15 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1685.29 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 191.20 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
16 मई को NSE पर 4 स्टॉक Delta Corp, GNFC, Punjab National Bank और BHEL F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।