Windfall Tax: ऑयल कंपनियों को बड़ी राहत, सरकार ने ₹4,100 प्रति टन से घटाकर 'शून्य' किया विंडफॉल टैक्स

भारत सरकार ने क्रूड पेट्रोलियम पर विंडफॉल टैक्स (Windfall Tax) को घटाकर शून्य कर दिया है। अभी तक यह 4,100 रुपये प्रति टन था। विंडफॉल टैक्स की दरों पर हर 15 दिन में समीक्षा किया जाता है। इसी के तहत सोमवार 15 मई को हुई बैठक में सरकार ने यह फैसला किया। नई दरें कल यानी मंगलावर 16 मई से लागू हो जाएंगी

अपडेटेड May 15, 2023 पर 10:07 PM
Story continues below Advertisement
केंद्र सरकार ने कच्चा तेल निकालने वाली कंपनियों पर जुलाई 2022 में पहली बार विंडफाल टैक्स लगाया था

भारत सरकार ने क्रूड पेट्रोलियम पर विंडफॉल टैक्स (Windfall Tax) को घटाकर शून्य कर दिया है। अभी तक यह 4,100 रुपये प्रति टन था। विंडफॉल टैक्स की दरों पर हर 15 दिन में समीक्षा किया जाता है। इसी के तहत सोमवार 15 मई को हुई बैठक में सरकार ने यह फैसला किया। नई दरें कल यानी मंगलावर 16 मई से लागू हो जाएंगी। इससे पहले सरकार ने 1 मई को क्रूड ऑयल पर विंडफॉल टैक्स को 6,400 रुपये प्रति टन से 4,100 रुपये प्रति टन करने का ऐलान किया था। इसके अलावा सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर भी विंडफॉल टैक्स शून्य पर बरकरार रखा है।

पिछले साल जुलाई में लगा था Windfall Tax

केंद्र सरकार ने कच्चा तेल निकालने वाली कंपनियों पर पिछले साल जुलाई 2022 में विंडफाल टैक्स लगाया था। इसके बाद इसे पेट्रोल, डीजल और हवाई ईंधन पर भी लगा दिया गया जब निजी कंपनियों ने विदेशी बाजारों से मजबूत मुनाफा कमाने की कोशिश की।

विंडफाल टैक्स ऐसी परिस्थितियों में लगाया जाता है जब किसी बाहरी वजह के चलते किसी कंपनी या इंडस्ट्री एकाएक मुनाफा अचानक से बढ़ जाए। जैसे कि विदेशों में किसी क्राइसिस के दौरान वहां तेल महंगा हो जाए तो इससे कंपनियों का मुनाफा एकाएक बढ़ जाता है।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।