Mera Bill Mera Adhikar: केंद्र सरकार रिटेल और होलसेल कारोबारियों के बीच GST बिल को प्रमोट करने के लिए नई स्कीम लेकर आई है। सरकार की इस स्कीम का नाम 'मेरा बिल मेरा अधिकार' (Mera Bill Mera Adhikar) है। केंद्र सरकार ने इस योजना का ऐलान करते हुए बताया कि इस स्कीम के तहत हर तिमाही में एक करोड़ रुपये के दो बंपर इनाम दिये जाएंगे। इसके अलावा लोगों को 10 हजार और 10 लाख रुपये तक के इनाम भि दिये जाएंगे। ये स्कीम 'मेरा बिल मेरा अधिकार' 1 सितंबर से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लॉन्च की जा रही है।
