Mirae Asset Corporate Bond Fund: देश में तेजी से फंड हाउस बढ़ रहे हैं। इन्हीं फंड हाउस में से एक मिरे एसेट इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स इंडिया ने मिरे एसेट कॉरपोरेट बॉन्ड फंड (Mirae Asset Corporate Bond Fund) लॉन्च किया है। यह एक ओपन एंडेड डेट स्कीम (Open Ended Debt Fund) है, जो खासतौर पर AA+ और उससे ऊपर की रेटिंग के कॉरपोरेट बॉन्ड (Corporate Bond) में निवेश कर कर रही है। सब्सक्रिप्शन के लिए इसका न्यू फंड ऑफर (NFO) 24 फरवरी 2021 को खुल चुका है और यह 9 मार्च 2021 को बंद हो जाएगा। बॉन्ड का बेंचमार्क निफ्टी कॉरपोरेट बॉन्ड इंडेक्स पर आधारित होगा।

इसमें कम से कम 5,000 रुपये का निवेश करना होगा। इसके बाद यह 1 रुपये के मल्टीपल में बढ़ता जाएगा। इसमें किसी भी तरह का कोई एग्जिट लोड नहीं है। यानी आप कभी भी बाहर निकल सकते हैं।

AAA बॉन्ड सेगमेंट में निवेश का बेहतर मौका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिरे एसेट इनवेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड के CEO (फिक्स्ड इनकम) महेंद्र जाजू ने बताया कि साल के दौरान AAA बॉन्ड यील्ड कर्व में गिरावट आई है। क्रेडिट स्प्रेड सिकुड़ रहा है और मौजूदा यील्ड AAA बॉन्ड सेगमेंट में निवेश के बेहतर मौके मुहैया करा रहे हा। शॉर्ट टर्म में औसत यील्ड लॉन्ग टर्म के औसत यील्ड से ज्यादा है। इससे पता चलता है कि स्प्रेड अभी इतना अच्छा है कि इस निवेश का फायदा उठाया जा सकता है। इकोनॉमी में तेजी बढ़ने के साथ ही हाई क्वालिटी वाली कॉरपोरेट कंपनियों की रेटिंग बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। आने वाले महीनों में स्प्रेड में इजाफा होगा क्योंकि कॉरपोरेट कंपनियां मार्केट से फंड एकत्र करेंगी।

कॉरपोरेट बॉन्ड फंड की खास बातें

फंड खास तौर पर AA+ और इससे ऊपर की रेटिंग वाले कॉरपोरेट बॉन्ड में निवेश करेगा। इसका कुछ एक्सपोजर गवर्नमेंट सिक्योरिटीज और ट्रेजरी-बिल में भी होगा।

- फंड पूरे यील्ड कर्व में निवेश करेगा लेकिन टारगेट मोडिफाइड ड्यूरेशन 2 से 5 साल की अवधि की रेंज में ही होगा। यह इंटरेस्ट रेट आउटलुक पर निर्भर करेगा।

- फंड नरम ब्याज दर की स्टैटजी पर एक्टिव पोर्टफोलियो मैनजमेंट नीति के तहत काम करेंगे।

- फंड अभी निचली रेटिंग के बॉन्ड या पेपर्स (AA रेटिंग से नीचे) बॉन्ड में निवेश को वरीयता नहीं देगा। अभी पूरा फोकस अपने क्रेडिट असेसमेंट प्रोसेस पर आधारित हाई क्वालिटी पोर्टफोलियो बनाने पर होगा।

- इस कैटेगरी में दूसरी डेट कैटेगरी और पारंपरिक फिक्स्ड इंस्ट्रूमेंट्स के मुकाबले बेहतर रिस्क एडजेस्टेड रिटर्न हासिल करने की क्षमता है। तीन साल से ज्यादा होल्डिंग की वजह से डेट फंड को टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। इसमें SIP के जरिए भी आप निवेश कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।