Moderna ने कहा उसके कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज Omicron से भी करता है रक्षा

मॉडर्ना वैक्सीन की बूस्टर डोज ओमीक्रोन पर प्रभावी है

अपडेटेड Dec 20, 2021 पर 4:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मॉडर्ना वैक्सीन की बूस्टर डोज ओमीक्रोन पर प्रभावी है

मॉडर्ना इंक (Moderna Inc) ने सोमवार को कहा कि उसकी COVID-19 वैक्सीन का बूस्टर डोज तेजी से फैलने वाले ओमीक्रोन संस्करण के खिलाफ प्रयोगशाला परीक्षण में सुरक्षात्मक साबित होती है और वर्तमान वैक्सीन मॉडर्ना की "ओमीक्रॉन के खिलाफ रक्षा की पहली प्राथमिकता" बनी रहेगी।

वैक्सीन निर्माता ने कहा कि हाल ही में आये वैरिएंट के तेजी से फैलने के चलते इस वर्तमान वैक्सीन, mRNA-1273 पर फोकस करने का निर्णय लिया गया। हालांकि कंपनी अभी भी विशेष रूप से ओमीक्रोन से बचाव के लिए एक वैक्सीन बनाने की योजना बना रही है, जिस पर अगले साल की शुरुआत में क्लीनिकल ट्रायल्स शुरू होने की उम्मीद है।

कच्चे माल की कीमतें घटाने की मांग को लेकर करीब 50,000 MSMEs ने बंद किया कारोबार


मॉडर्ना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पॉल बर्टन (Dr. Paul Burton, Moderna's Chief Medical Officer) ने एक साक्षात्कार में कहा "अभी जो हमारे पास उपलब्ध है वह 1273 है।" "यह अत्यधिक प्रभावी है और यह अत्यंत सुरक्षित है। मुझे लगता है कि यह आने वाली छुट्टियों के दौरान और इन सर्दियों के महीनों के दौरान जब ओमीक्रोन का सबसे गंभीर दबाव रहेगा ऐसे समय ये वैक्सीन लोगों की रक्षा करेगी।"

कंपनी ने कहा कि उसकी वैक्सीन के दो-डोज कोर्स ने ओमीक्रोन के खिलाफ कम न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी पैदा की लेकिन 50 माइक्रोग्राम बूस्टर खुराक ने वेरिएंट के खिलाफ 37 गुना एंटीबॉडी बढ़ा दी। वहीं एक ही वैक्सीन के एक उच्च, 100 माइक्रोग्राम बूस्टर डोज ने एंटीबॉडी के स्तर को और भी अधिक 80 गुना से अधिक प्री-बूस्ट स्तर तक बढ़ा दिया।

बर्टन ने कहा कि यह सरकारों और रेगुलेटरों पर निर्भर करेगा कि क्या वे 100 माइक्रोग्राम के डोज द्वारा प्रदान की जाने वाली सुरक्षा के बढ़े हुए स्तर को चाहते हैं या नहीं।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।