PF खाताधारकों को मिल सकती है खुशखबरी, मोदी सरकार बढ़ा सकती है पेंशन- जल्द होगा फैसला

मोदी सरकार पीएफ खाताधारकों की न्यूनतम पेंशन की राशि जल्द बढ़ सकती है

अपडेटेड Nov 08, 2021 पर 5:41 PM

ईपीएफओ (EPFO) मेंबर्स के लिए बड़ी खबर है। मोदी सरकार पीएफ खाताधारकों की न्यूनतम पेंशन की राशि जल्द बढ़ सकती है। जल्द ही EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की जल्द ही बैठक होने वाली है। इस बैठक में कई बड़े फैसलों पर विचार होना है। इसमें कई बड़े मुद्दों पर फैसला हो सकता है। इस बैठक का मुख्य एजेंडा पेंशन की न्यूनतम राशि को बढ़ाने पर फैसला लेना भी है।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने मौजूदा न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर 1,000 रुपये से 6,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की मांग की है, जबकि सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी या CBT इसे बढ़ाकर 3,000 रुपये कर सकता है। ईपीएफओ के पैसे को निजी कॉरपोरेट बॉन्ड में निवेश करने का विवादास्पद मुद्दा भी बैठक में चर्चा का विषय होगा। साथ ही 2021-22 के लिए पेंशन फंड की ब्याज दर क्या हो, इस मुद्दे पर भी फैसला हो सकता है।

Paytm IPO को सॉफ्टबैंक ग्रुप ने बताया अपने लिए बड़ा इवेंट, कहा- पेटीएम की वैल्यूएशन अभी और बढ़ेगी


इतनी हो सकती है न्यूनतम पेंशन

सीबीटी न्यूनतम पेंशन को  बढ़ाकर 3,000 रुपये करने का फैसला कर सकता है। ट्रेड यूनियन इसे बढ़ाने की मांग कर रही है। माना जा रहा है कि ईपीएफ में जमा रकम पर 8.5 फीसदी की मौजूदा ब्याज दर जारी रह सकता है। मौजूदा ब्याज दर में कोई बदलाव होने की संभावना कम है।


नवंबर के आखिर में होगी बैठक

यह बैठक पहले 16 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। अभी मीटिंग के मुद्दें और एजेंडा तैयार होना बाकी है। CBT की आखिरी बैठक मार्च में श्रीनगर में हुई थी। सीबीटी ने 2020-21 के लिए सदस्यों के खातों में ईपीएफ जमा राशि पर 8.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर देने की सिफारिश की थी। वित्त मंत्रालय ने हाल ही में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।