PF Balance: मोदी सरकार ने 6.5 करोड़ लोगों के खातों में छठ पूजा का गिफ्ट ट्रांसफर किया है। मोदी सरकार की तरफ से EPFO प्रोविडेंट फंड (PF) सब्सक्राइबर के खातों में ब्याज का पैसा (PF interest) ट्रांसफर कर चुका है। आपके पास भी अब तक SMS आ चुका होगा। आप भी अपना पीएफ अकाउंट चेक कर लें कि आपके PF अकाउंट में मोदी सरकार की तरफ से छठ पूजा का गिफ्ट आया है या नहीं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप किन 4 तरीकों का इस्तेमाल कर अपना अकाउंट चेक कर सकते हैं।
