PF Balance: मोदी सरकार की तरफ से आपको पैसा ट्रांसफर होने का SMS लोगों को आने लगा है। सरकार ने 6.5 करोड़ लोगों के खातों में दिवाली गिफ्ट पहले ही ट्रांसफर करना शुरू कर दिया था। मोदी सरकार की तरफ से EPFO प्रोविडेंट फंड (PF) के सब्सक्राइबर के खातों में ब्याज का पैसा (PF interest) ट्रांसफर कर रहा है। इसका मैसेज भी फोन पर लोगों को मिलने लगा है। आप भी अपना पीएफ अकाउंट चेक कर लें कि आपके PF अकाउंट में मोदी सरकार की तरफ से SMS आया है या नहीं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप किन 4 तरीकों का इस्तेमाल कर अपना अकाउंट चेक कर सकते हैं।
