Fact Check: देश के सभी युवाओं को हर महीने मोदी सरकार दे रही है 3400 रुपये, जानें प्रधानमंत्री ज्ञानवीर योजना का सच

वॉट्सऐप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। वॉट्सऐप के इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ज्ञानवीर योजना के तहत भारत सरकार देश के सभी युवाओं को हर महीने 3400 रुपये देगी

अपडेटेड Dec 02, 2022 पर 9:20 PM
वायरल मैसेज के सच को बताने के लिए PIB ने एक संदेश जारी किया है।

Whatsapp सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। Whatsapp के इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ज्ञानवीर योजना के तहत भारत सरकार देश के सभी युवाओं को हर महीने 3400 रुपये देगी। मैसेज में ये भी दावा किया जा रहा है कि सरकार से पैसा पाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। इसके लिए एक लिंक भी मैसेज में भेजा जा रहा है कि हर महीने 3,400 रुपये पाने के लिए क्लिक करें। ये मैसेज सभी ग्रुप में भेजा जा रहा है।

क्या है प्रधानमंत्री ज्ञानवीर योजना का पूरा सच

वायरल मैसेज के सच को बताने के लिए PIB ने एक संदेश जारी किया है। पीआईबी ने कहा कि वॉट्सऐप पर 3400 रुपये देने का दावा करने वाला ये मैसेज पूरी तरह से फ्रॉड है। साथ ही ये भी कहा कि सरकार प्रधानमंत्री ज्ञानवीर योजना जैसी कोई स्कीम नहीं चला रही है। सरकार किसी भी योजना के तहत 3,400 रुपये दे रही है। इसके अलावा PIB ने अपील की है कि वह ये मैसेज पर भेजे जाने वाले लिंक पर क्लिक करके अपनी कोई जानकारी न दें।


हो सकता है साइबर फ्रॉड

ऐसे मैसेज के जरिये आपको साइबर फ्रॉड का शिकार बनाया जा सकता है। दरअसल, एक वायरल मैसेज के जरिये एक लिंक भेजा जा रहा है, जिसमें लोगों को फंसाने के लिए लालच दिया जा रहा है। अगर आप भी ऐसे लिंक पर क्लिक करके अपनी कोई भी जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, पता या डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जानकारी शेयर न करें। अगर ऐसा किया तो आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। इसलिए आपलोग अपनी कोई भी पर्सनल जानकारी इस पर शेयर न करें।

PhonePe-Google pay को बड़ी राहत, NPCI ने दो साल आगे बढ़ाई UPI मार्केट कैप लागू करने की तारीख

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।