Get App

मोदी सरकार ने खाते में भेजा पैसा, निकालना है एडवांस- तो जानें कैसे निकाल सकते हैं पैसा

प्रोविडेंट फंड (PF) के सब्सक्राइबर को EPFO की तरफ से पीएफ का ब्याज ट्रांसफर होने लगा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 09, 2021 पर 12:06 PM
मोदी सरकार ने खाते में भेजा पैसा, निकालना है एडवांस- तो जानें कैसे निकाल सकते हैं पैसा

प्रोविडेंट फंड (PF) के सब्सक्राइबर को मोदी सरकार की तरफ से पीएफ का ब्याज ट्रांसफर होने लगा है। आपके पीएफ खाते में मोटा पैसा आने लगा है। अगर आपको भी पैसे की जरूरत है और पीएफ का पैसा निकालना है तो आप एडवांस निकाल सकते हैं। मेडिकल इमजेंसी के समय में 1 घंटे के अंदर आपके पीएफ का पैसा आपके बैंक खाते में आ जाएगा।

ऐसे निकाल सकते हैं पीएफ से एडवांस पैसा

- www.epfindia.gov.in वेबसाइट के होम पेज पर ऊपर दाहिनी तरफ के कोने में ऑनलाइन एडवांस क्लेम पर क्लिक करें।

- ऑनलाइन सेवाओं पर जाएं >> क्लेम (फॉर्म -31,19,10 सी एवं 10 डी)

- अपने बैंक खाते के अंतिम 4 अंक दर्ज करें और सत्यापित करें

- Proceed for Online Claim पर क्लिक करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें