कर्मचारियों को जल्द अपनी सैलरी, PF, ग्रेच्युटी और काम के घंटों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कर्मचारियों की ग्रेच्युटी और भविष्य निधि (PF) में बढ़ोतरी होगी, लेकिन हाथ में आने वाली सैलरी (Take Home Salary) घटेगी। इससे कंपिनयों की बैलेंस शीट पर भी असर पड़ेगा। इसकी वजह है पिछले साल संसद में पास किए गए तीन मजदूरी संहिता विधेयक (Labour Code)।