Money lessons: बॉलीवुड की ये फिल्में आपको अपने जीवन से जुड़ी कई धारणाओं और सोच को बदल सकती है। हमारे लिए समय रहते पैसे का मैनेजमेंट करना बहुत जरूरी है। बहुत कम हिंदी फिल्मों ने लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं से जुड़ी फिल्में बनाई है। यहां आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको जीवन की मुश्किल परेशानियों के बारे में बताती हैं। आपको सबक भी देती हैं कि आप पैसे से जुड़ी ऐसी गलती न करें।
दो प्यार करने वाले सुदीप (अमोल पालेकर) और छाया (जरीना वहाब) एक घर खरीदने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और सेविंग करते हैं लेकिन उनके सपने तब चकनाचूर हो जाते हैं जब बिल्डर धोखेबाज निकलता है और उनके पैसे लेकर फरार हो जाता है। बिल्डिंग प्रोजेक्ट बंद हो जाता है और निवेशक का पैसा डूब जाता है। फिल्म बताती है कि कैसे किसी को रियल एस्टेट डेवलपर्स के ट्रैक रिकॉर्ड की जांच किए बिना भरोसा नहीं करना चाहिए।
तीन बहूरानियां – साल 1968
रिटायर स्कूली शिक्षक दीनानाथ (पृथ्वीराज कपूर) विवेकपूर्ण ढंग से अपने संयुक्त परिवार के पैसे का मैनेजमेंट करते हैं। तभी उनके पड़ोस में ग्लैमरस फिल्मस्टार शीला देवी (शशिकला) आती हैं और उनका सुखद जीवन उल्टा हो जाता है। दीनानाथ की तीन बहुएं अपने नए पड़ोसी को प्रभावित करने और घर के बजट को पटरी से उतारने के लिए बेतहाशा खर्च करती हैं। उनके पति भी नई पड़ोसन को इम्प्रेस करने के लिए काफी पैसा खर्च करते हैं। अंत में उनका खर्च बढ़ने लगता हो शिक्षक दीनानाथ उन्हें सेविंग के सही मायने और जरूरत समझाते हैं।
अवतार किशन (राजेश खन्ना) अपने तीन बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए कड़ी मेहनत करता है, लेकिन एक दुर्घटना में विकलांग हो जाने के बाद उसे समय से पहले रिटायर होना पड़ता है। अवतार और उनकी पत्नी राधा (शबाना आजमी) अपने बेटों की शिक्षा और शादी पर सब कुछ खर्च कर चुके हैं और आर्थिक रूप से उन पर निर्भर हैं। लेकिन उनके बेटे उनकी देखभाल नहीं करते हैं और उनमें से एक अपने जीवन भर की बचत से अपनी पत्नी के नाम पर घर भी खरीद लेता है। अवतार के दोस्त राशिद अहमद (एके हंगल) के साथ भी ऐसा ही होता है। ये फिल्म बताती है कि अपने सभी अंडे एक ही घोंसले में नहीं रखने चाहिए और अपनी रिटायरमेंट के बाद के लिए पहले से ही तैयारी रखें। अपने बच्चों पर निर्भर न रहें।
अवतार के बीस साल बाद बनी फिल्म बागबां में रिटायर लोगों की समस्याओं के बारे में बताया गया है। जिसमें दंपत्ती रिटायरमेंट के बाद अपने बच्चों पर पूरे तरीके से निर्भर हैं। शादी के 40 साल बाद, राज (अमिताभ बच्चन) और उनकी पत्नी पूजा (हेमा मालिनी) अलग रहने के लिए मजबूर हैं क्योंकि उनके बच्चे दोनों को साथ रखने के लिए तैयार नहीं हैं। वे अपने बच्चों के साथ रहते हुए अपमान और कठिनाई को सहन करते हैं और अंततः उन्हें अपने दम पर रहने के लिए छोड़ देते हैं। आखिर में रिटायर लोगों पर लिखी किताब उनके लिए इनकम का जरिया बन जाती है।
अपने पति राज (अनिल कपूर) के कम वेतन से काजल (श्रीदेवी) खुश नहीं रहती। वह अमीर और लग्जरी लाइफ जीना चाहती है। एक अमीर महिला जाह्नवी (उर्मिला मातोंडकर) को राज से प्यार हो जाता है और वह काजल को राज के साथ अपनी शादी की अनुमति देने पर 2 करोड़ रुपये ऑफर करती है। काजल प्रस्ताव स्वीकार कर लेती है और अपने सपने को जीने लगती है। लेकिन जल्द ही उसे अपनी गलती का एहसास होता है और वह पछताती है। इस फिल्म से सीख मिलती है कि पैसा रिश्तों से ऊपर नहीं है।