Monsoon Travel Tips: मानसून पर घूमने के लिए ज्यादातर ट्रैवलर्स की यही कोशिश होती है कि वह अपने ट्रैवल को एंजॉय करें। ऐसी गलतियां न करें जिससे परेशान होना पड़े। ज्यादातर ट्रैवलर्स ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां वह कुछ अच्छी यादें अपने साथ घर ला सकें लेकिन कई बार ऐसा होता। हम कुछ छोटी-छोटी गलतियों से दिक्कत में आ जाते हैं या मैनेजमेंट अच्छा नहीं होने के कारण छुट्टियों पर जाकर भी उसे एंजॉय नहीं कर पाते। यहां आपको कुछ ऐसी ट्रैवल टिप्स दे रहे हैं जिसके जरिये आप अपने हॉलिडे को ज्यादा एंजॉय कर पाएंगे।
आप जहां भी जा रहे हैं वहां के मौसम की जानकारी रखें। क्या वहां बहुत ज्याद तेज बारिश या बाढ़ के लिए अलर्ट जारी तो नहीं किया गया है। मानसूम में जानें से पहले खासकर पहाड़ों पर जाने से पहले इस बात का ध्यान रखें।
अपने ऑफिस और गैजेट्स को साथ लेकर न जाएं
लगातार जूम कॉल, लेपटॉप के आगे ऑफिस में काम के सामने रहने के बाद अब आप छुट्टी पर अपने ऑफिस के काम से अलग थोड़ा आराम और टाइम अपने आप को देना चाहते हैं तो गैजेट्स को साथ लेकर न जाएं। बहुत जरूरी न हो तो अपने लेपटॉप या टैब को साथ लेकर न जाएं। साथ ही फोन का इस्तेमाल भी कम से कम करें या उसे एरोप्लेन मोड पर रखें। अपने नोटिफिकेशन को भी बंद रखें।
जहां भी जा रहे हैं तो सनराइज और सनसेट जरूर देखें
वैसे ये सलाह आपको कोई नहीं देगा अगर मौसम साफ मिले तो इस बार सनराइज और सनसेट जरूर देखें। अगर मौसम साफ मिले तो समुद्र के ऊपर या पहाड़ों में सूर्यास्त और सूर्योंदय देखने का अपना मजा है जो आप अपनी रोजाना की लाइफ या घर या ऑफिस के बीच में नहीं देख पाएंगे। कोशिश करें की एक दिन जल्दी उठकर सनराइज देखें। समुद्र के किनारे छुट्टियां मना रहे हैं तो सनसेट जरूर देंखें। ये पल आपको तब याद आएंगे, जब आप घर लौट आएंगे और आंखों के आगे वही सीन होंगे।
लोकल कुजीन जरूर ट्राई करें
आप जिस भी जगह जा रहे हैं तो वहां की लोकल कुजीन जरूर ट्राई करें। अगर गोवा जा रहे हैं तो लोकल फिश करी जरूर ट्राई करें। पहाड़ों में जा रहे हैं तो वहां लोकल मैगी या मोमोज जरूर ट्राई करें। जहां भी आप जा रहे हैं वहां का लोकल खाना जरूर ट्राई करें। इससे आपको लोकल खाने के बारे में पता चलेगा। इसके लिए आप लोकल लोगों, रेस्टोरेंट या टूरिस्ट गाइड की मदद ले सकते हैं।
इस साल घूमने के लिए पुरानी जगह नई जगह जाएं। पुरानी जगह पर नया देखने के लिए कुछ नहीं होगा। नई जगह पर घूमने से आपको नई जगह, नए लोग, अलग खाना और नए नजारे एक्सप्लोर करने मौका मिलेगा। इससे आपको नई जगह तलाशने और देखने का मौका नहीं मिलेगा। इस बात का ध्यान रखिएगा कि मानसून में पहाडों को देखकर ही जाएं क्योंकि ऐसी जगहों पर कई बार भारी बारिश के कारण रास्ते बंद कर दिये जाते हैं।