Get App

Multi Cap vs Flexi Cap: मल्टीकैप या फ्लेक्सी कैप... जानिए कौन-सा म्यूचुअल फंड आपके लिए रहेगा बेहतर?

Multi Cap vs Flexi Cap: मल्टी-कैप और फ्लेक्सी-कैप म्यूचुअल फंड दिखने में एक जैसे लगते हैं, लेकिन निवेश की रणनीति अलग होती है। जानिए दोनों में क्या फर्क है, किसमें जोखिम ज्यादा है और आपकी निवेश जरूरत के हिसाब से कौन-सा विकल्प बेहतर रहेगा।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 30, 2026 पर 10:21 PM
Multi Cap vs Flexi Cap: मल्टीकैप या फ्लेक्सी कैप... जानिए कौन-सा म्यूचुअल फंड आपके लिए रहेगा बेहतर?
फ्लेक्सी-कैप फंड में फंड मैनेजर के पास ज्यादा आजादी होती है।

Multi Cap vs Flexi Cap: जब हम अपनी गाढ़ी कमाई निवेश करने की सोचते हैं, तो चाहते हैं कि पैसा सुरक्षित रहे और अच्छा रिटर्न भी मिले। ऐसे निवेशकों के लिए म्यूचुअल फंड काफी लोकप्रिय विकल्प है। लेकिन यहां भी अक्सर लोग मल्टी-कैप (Multi Cap) और फ्लेक्सी-कैप (Flexi Cap) फंड को लेकर उलझ जाते हैं।

नाम सुनने में दोनों एक जैसे लगते हैं, लेकिन निवेश का तरीका और रणनीति अलग है। मनीफ्रंट के को-फाउंडर और CEO मोहित गांग ने आसान शब्दों में समझाया कि दोनों फंड कैसे काम करते हैं और किस तरह के निवेशक के लिए कौन-सा विकल्प बेहतर हो सकता है।

मल्टी-कैप फंड कैसे काम करता है?

मल्टी-कैप फंड को आप ऐसे परिवार की तरह समझ सकते हैं, जहां हर खर्च पहले से तय होता है। SEBI के नियमों के मुताबिक, इस फंड को अपनी कुल रकम का कम से कम 75% शेयर बाजार में निवेश करना होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें