मल्टीबैगर शेयर भूल जाइए, ये म्यूचुअल फंड निकला सबसे आगे, 10,000 रुपये के SIP को बना दिया 12 करोड़

मल्टीबैगर शेयर्स के बारे में अक्सर सुना होगा कि इस शेयर ने एक दो सालों में ही रिटर्न को 10 गुना कर दिया या 10,000 रुपये के निवेश को 10 लाख का बना दिया। यहां आपको किसी मल्टीबैगर शेयर (Multibagger Share) के बारे में नहीं बता रहे हैं कि बल्कि ऐसे SIP के बारे में बता रहे हैं जिसने कुछ सालों में 10,000 रुपये के निवेश को 12 करोड़ रुपये बना दिया

अपडेटेड Jan 10, 2023 पर 4:23 PM
HDFC Flexi Cap Fund ने कैसे 10,000 रुपये के निवेश को 12 करोड़ रुपये का बना दिया है।

SIP: आपने मल्टीबैगर शेयर्स के बारे में अक्सर सुना होगा कि इस शेयर ने एक दो सालों में ही रिटर्न को 10 गुना कर दिया या 10,000 रुपये के निवेश को 10 लाख का बना दिया। यहां आपको किसी मल्टीबैगर शेयर (Multibagger Share) के बारे में नहीं बता रहे हैं कि बल्कि ऐसे SIP के बारे में बता रहे हैं जिसने कुछ सालों में 10,000 रुपये के निवेश को 12 करोड़ रुपये बना दिया। कुछ ही सालों में कई गुना रिटर्न इस म्युचुअल फंड (Mutual Fund) ने दिया है।

एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड

एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड (HDFC Flexi Cap Fund) एक ओपन-एंडेड डायनेमिक इक्विटी फंड लार्ज, मिड और स्मॉल-कैप शेयरों में निवेश करने वाला म्युचुअल फंड है। इस फंड के जरिये इक्विटी और इक्विटी से संबंधित इंस्ट्रूमेंट में निवेश किया जाता है। ये म्युचुअल फंड डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो का बेस्ट ऑप्शन है। HDFC Flexi Cap Fund प्लान 1 जनवरी, 1995 को शुरू किया गया था। इस फंड ने साल 2023 में 28 साल पूरे कर लिए हैं। आइए जानते हैं कैसे HDFC Flexi Cap Fund ने कैसे 10,000 रुपये के निवेश को 21% CAGR के साथ 12 करोड़ रुपये का बना दिया है।


ये है पूरा कैलकुलेशन

10,000 रुपये महीने के निवेश यानी 1.20 लाख रुपये के सालाना निवेश को बीते साल 1.39 लाख में बदल दिया था। इस दौरान इस फंड ने 30.29% का सालाना रिटर्न दिया था। आपका कुल 3.60 लाख का निवेश 10,000 रुपये की मासिक SIP से 5.61 लाख हो गया। इस फंड ने बीते 3 सालों में 31.03 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। 5 सालों में फंड ने 20.82% का सालना रिटर्न दिया है। 10,000 रुपये की मासिक SIP आपके कुल 6 लाख के निवेश को बढ़ाकर 10.07 लाख रुपये कर देती है। पिछले 10 सालों में फंड ने 16.11% का सालना रिटर्न दिया है। इस हिसाब से आपके 12 लाख के निवेश को बढ़ाकर 27.92 लाख रुपये कर दिया है।

10,000 रुपये के निवेश को बनाया 12 करोड़

पिछले 15 सालों मे 15.32% के सालाना रिटर्न को देखते हुए 10,000 रुपये की मासिक एसआईपी के साथ आपका 18 लाख का निवेश 63.38 लाख हो गया होता। फंड की शुरुआत से 21.00% के CAGR के साथ 10,000 रुपये महीने के एसआईपी ने आपके कुल 33.50 लाख रुपये के निवेश को 12.94 करोड़ में बदल दिया होता। 31 दिसंबर 2022 तक एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड-ग्रोथ के पास कुल 32,894 करोड़ रुपये एसेट्स हैं, जिसमें मासिक औसत AUM 32,128 करोड़ रुपये है।

Daily Voice: चौथी तिमाही के नतीजों के बाद ही IT शेयरों में करें खरीदारी, 2023 में इक्विटी मार्केट देगा अच्छा रिटर्न

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।