Multiple Entry Visa in Dubai for Indians: भारत और दुबई के बीच यात्रा को बढ़ावा देने के लिए भारतीयों को पांच साल तक मल्टीपल-एंट्री वीजा की इजाजत देगा। ये दोनों देशों के बीच निरंतर आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने और टूरिज्म और व्यापार संबंधों को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता की तरफ इशारा करता है। हालांकि, 5 साल के मल्टीएंट्री वीजा के कई नियम भी हैं जिनको पूरा किया जाना जरूरी है।
