Mutaul Fund Deadline: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने म्यूचुअल फंड के लिए नॉमिनी फाइल करने की अंतिम तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर 30 सितंबर 2023 कर दी है। पूंजी बाजार नियामक ने जून 2022 में म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए नॉमनी फाइल करना 31 मार्च 2023 तक अनिवार्य कर दिया था। अगर निवेशक ऐसा नहीं करते तो उनका पोर्टफोलियो फ्रीज हो जाता। यानी, आप म्यूचुअल फंड बेच नहीं पाते। हालांकि, अब सेबी ने नॉमिनी फाइल करने की डेडलाइन आगे बढ़ा दी है।
