Get App

Mutual fund: 14500 रुपये महीने की SIP से बन सकता है 22.93 करोड़ का फंड, जानें कैसे

अगर स्मार्ट और सही तरीके से मौजूदा निवेश के ऑप्शन में निवेश करते हैं तो निवेशक 22 करोड़ रुपये से अधिक का फंड 60 साल पर यानी रिटायरमेंट के समय बना सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 28, 2021 पर 4:37 PM
Mutual fund: 14500 रुपये महीने की SIP से बन सकता है 22.93 करोड़ का फंड, जानें कैसे

Mutual fund calculator: एक स्मार्ट निवेशक को क्या चीज दूसरों से अलग करती है। अगर स्मार्ट और सही तरीके से मौजूदा निवेश के ऑप्शन में निवेश करते हैं तो निवेशक 22 करोड़ रुपये से अधिक का फंड 60 साल पर यानी रिटायरमेंट के समय बना सकते हैं।

ज्यादातर निवेशक म्यूचुअल फंड की मंथली SIP में निवेश करते हैं लेकिन सही तरीके से नहीं कर पाते। इसके कारण SIP के जरिये निवशकों की आय नहीं बढ़ पाती।

टैक्स एक्सपर्ट के मुताबिक अगर कोई निवेशक SIP में 25 साल की उम्र में निवेश करना शुरू करता है और रिटायरमेंट तक निवेश करता  है तो वह पूरे 35 साल तक लगातार निवेश करता है। इससे निवेशक को कंपाउंडिंग इंटरेस्ट का फायदा मिलता है। ऐसा होने से रिटायरमेंट के समय बड़ा फंड तैयार हो जाता है।

एक अन्य टैक्स एक्सपर्ट के मुताबिक 35 साल तक निवेश करने पर इन्वेस्टमेंट पर 12 से 16 फीसदी का रिटर्न मिल जाता है। निवेशक को निवेश के दौरान और बाद में मुद्रास्फीति को ध्यान में रखते हुए 20 करोड़ का फंड तैयार करना होगा।

टैक्स एक्सपर्ट के मुताबिक मान लीजिए, अगर कोई निवेशक 25 साल की उम्र में 14500 करोड़ रुपये महीना की SIP शुरू करता है और 60 साल की उम्र तक इसमें निवेश करता है और 12 फीसदी की सालाना रिटर्न मिलता है तो निवेशक 22.93 करोड़ रुपये का फंड खड़ा कर सकते हैं। SIP निवेशक को रिटायरमेंट के समय अमीर बना सकती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें