आप म्यूचुअल फंड के डायरेक्ट प्लान में इनवेस्ट करते हैं या रेगुलर प्लान में? शुरुआत में निवेश के दोनों तरीके एक जैसे लगते हैं, लेकिन लंबी अवधि में दोनों के रिटर्न में फर्क आता है। डायरेक्ट प्लान का रिटर्न रेगुलर प्लान के रिटर्न से थोड़ा ज्यादा होता है। यही वजह है कि डायरेक्ट प्लान में निवेश में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। क्रिसिल इंटेलिजेंस ने एंफी के डेटा का विश्लेषण किया है। इससे पता चलता है कि डायरेक्ट प्लान में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ रही है।
