Get App

म्यूचुअल फंड में हो गया नुकसान? जानिए इससे टैक्स बचाने का आसान तरीका

म्यूचुअल फंड में नुकसान हुआ है तो घबराने की जरूरत नहीं। सही रणनीति अपनाकर इसी नुकसान से टैक्स बचाया जा सकता है। जानिए टैक्स लॉस हार्वेस्टिंग क्या है, यह कैसे काम करती है और निवेशक इससे कितना फायदा उठा सकते हैं।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 18, 2026 पर 2:49 PM
म्यूचुअल फंड में हो गया नुकसान? जानिए इससे टैक्स बचाने का आसान तरीका
टैक्स लॉस हार्वेस्टिंग करते समय यह समझना जरूरी है कि नुकसान शॉर्ट टर्म है या लॉन्ग टर्म।

वित्त वर्ष 2025-26 का बाजार इक्विटी निवेशकों के लिए काफी मुश्किल रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भारी गिरावट आई। कई इक्विटी म्यूचुअल फंड 10 से 20 प्रतिशत तक टूट गए। इससे लाखों निवेशकों के पोर्टफोलियो पर असर पड़ा।

हालांकि इस गिरावट में एक मौका भी छिपा है, जिसे टैक्स लॉस हार्वेस्टिंग कहा जाता है। सही रणनीति अपनाकर निवेशक अपने नुकसान का इस्तेमाल टैक्स बचाने के लिए कर सकते हैं।

टैक्स लॉस हार्वेस्टिंग क्या है

टैक्स लॉस हार्वेस्टिंग का मतलब है ऐसे म्यूचुअल फंड यूनिट्स को बेचना जिनकी कीमत आपकी खरीद कीमत से कम है। इससे जो नुकसान होता है उसे बुक करके दूसरे निवेश से हुए कैपिटल गेन के साथ एडजस्ट किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें