राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (National Pension System - NPS) और अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojna - APY) के सदस्य यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिये रियल टाइम पेमेंट सिस्टम के जरिये पेमेंट कर सकते हैं। पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने ग्राहकों के लाभ के लिए डी-रेमिट के माध्यम से अपनी किश्त यानी योगदान जमा करने के लिए एक यूपीआई हैंडल लॉन्च किया है। वर्तमान में निवेशक IMPS/NEFT/RTGS का इस्तेमाल करके नेट बैंकिंग के माध्यम से पेमेंट कर पाते हैं।
