NPS: नेशनल पेंशन सिस्टम यानी एनपीएस जल्द देश के सभी बैंक और पोस्ट ऑफिस ब्रांच में निवेश के लिए उपलब्ध होगा। नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) को 1 जनवरी 2004 को शुरू किया गया था। ताकि रिटायर हो रहे नागरिकों को इनकम मिल सके। NPS चेयरमैन दीपक मोंहती के मुताबिक एनपीएस रेगुलेटर PFRDA इसका दायरा बढ़ाने पर काम कर रहा है। प्लान के मुताबिक NPS सभी बैंक और पोस्ट ऑफिस ब्रांच में उपलब्ध होगा। अभी इस पर काम किया जा रहा है और जल्द ये सर्विस आम लोगों को मिलेगी। देश में फिलहाल सभी बैंक NPS में निवेश की सर्विस नहीं देते।
