How to invest in National Saving Certificate: देश में बहुत सारी सेविंग स्कीम है जिसमें आम जनता निवेश कर सकती है। भारत सरकार की सभी सेविंग स्कीम में से नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (National Saving Certificate) एक ऐसी ही योजना है जिसमें लोगों को काफी भरोसा है। ये एक तय रिटर्न के साथ सुरक्षित निवेश का ऑप्शन है। अपने टैक्स लाभ और आकर्षक रिटर्न दरों के कारण इसने निवेशकों के बीच लोकप्रियता हासिल की है।
NSC पर वित्त मंत्रालय हर तिमाही ब्याज दर तय करता है। वित्तीय वर्ष 2023-24 (जनवरी-मार्च) की चौथी तिमाही के लिए NSC पर ब्याज दर 7.7% सालाना है। यह दर पिछली तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2023) जितनी है। NSC पर ब्याज दर सालाना कैलकुलेट होत है।
NSC निवेश में शामिल होना एक आसान प्रोसेस है। इसमें आप ऑनलाइन और ऑफलाइन निवेश कर सकते हैं। जो व्यक्ति अपने निवेश के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, वह ऑफलाइन NSC खरीद सकते हैं।
निकटतम डाकघर पर जाएं: NSC पूरे भारत में किसी भी डाकघर ब्रांच से खरीद सकते हैं।
NSC एप्लिकेश फॉर्म भरें: फॉर्म डाकघर से या ऑनलाइन मिल जाएगा। अपनी जानकारी भरें और नॉमिनी जरूर फाइल करें।
KYC डॉक्यूमेंट दे: अपना आईडी प्रूफ जैसे आधार पैन कार्ड और पते का प्रूफ दें। जितना पैसा निवेश करना है वह जमा कर दें।
अपना NSC सर्टिफिकेट लें: सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आपको एनएससी सर्टिफिकेट जारी हो जाएगा।
ऑनलाइन मोड में NSC में ऐसे कर सकते हैं निवेश
अपने डीओपी इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करें: यदि आपके पास पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट है और आपके पास इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा है, तो आप एनएससी में ऑनलाइन निवेश कर सकते हैं।
डीओपी नेट बैंकिंग तक पहुंचें: "जनरल सर्विस" पर जाएं और "सर्विस रिक्वेस्ट" पर क्लिक करें।
नई रिक्वेस्ट पर क्लिक करें: "नई रिक्वेस्ट" का विकल्प चुनें और फिर "एनएससी खाता - एक एनएससी खाता खोलें (एनएससी के लिए)" चुनें।
अपनी निवेश का अमाउंट तय करें: जितना पैसा जमा करना है वह डालें और उसे पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट से जोड़े।
पासवर्ड: नियम और शर्तों से सहमत हों और अपना ट्रांजेक्शन पासवर्ड डालें।
रीसिप्ट को डाउनलोड करें: यह आपके ऑनलाइन निवेश की एंट्री का प्रूफ होता है।