नेशनल सेविंग्स स्कीम में एजेंट के जरिए निवेश करने जा रहे हैं? जानिए किन बातों का रखना है ध्यान

नेशनल सेविंग्स स्कीम्स की खासियत यह है कि इनका रिटर्न अच्छा है। साथ ही इसमें निवेश करना काफी सुरक्षित है। ये स्कीमें सरकार की तरफ से चलाई जाती हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से स्कीम का चुनाव कर उसमें निवेश कर सकते हैं

अपडेटेड Aug 21, 2024 पर 6:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एजेंट्स निवेश करने में आपकी मदद करते हैं, लेकिन उनकी सलाह पर आंख मूंद कर भरोसा नहीं करें।

नेशनल सेविंग्स स्कीम (एनएसएस) में एजेंट के जरिए निवेश करने में कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। नेशनल सेविंग्स स्कीम में रिटर्न अट्रैक्टिव है साथ ही निवेश भी सुरक्षित है। कुछ स्कीमें खास जरूरत पूरी करती है। उदाहरण के लिए मंथली इनकम अकाउंट ऐसे लोगों के लिए है जिन्हें रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम की जरूरत होती है। आइए इन स्कीमों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आंख मूंदकर एजेंट पर नहीं करें भरोसा

एजेंट्स निवेश करने में आपकी मदद करते हैं, लेकिन उनकी सलाह पर आंख मूंद कर भरोसा नहीं करें। आपको यह याद रखना होगा कि एजेंट को स्कीम में निवेश कराने के एवज में कमीशन मिलता है। इसलिए एजेंट की किसी बात पर आपको संदेह लगता है तो आपको खुद कुछ रिसर्च करना चाहिए। अगर आप खुद रिसर्च नहीं कर सकते तो आप किसी फाइनेंशियल एडवाइजर की मदद ले सकते हैं। वह आपको सलाह देने के बदले कुछ फीस लेगा। लेकिन, उसे किसी स्कीम से कमीशन नहीं मिलता है, जिससे उसके सही राय देने की संभावना ज्यादा होती है।


ऑनलाइन भी ओपन कर सकते हैं अकाउंट

आप खुद भी नेशनल स्मॉल सेविंग्स स्कीम में अकाउंट ओपन कर सकते हैं। इसके लिए आप किसी पोस्ट ऑफिस या बैंक की ब्रांच जा सकते हैं। अकाउंट ओपन होने के बाद उसमें खुद पैसे डिपॉजिट कर सकते हैं। कुछ खास स्कीमों में ऑनलाइन डिपॉजिट की भी सुविधा उपलब्ध है। इनमें ई-किसान विकास पत्र, पब्लिक प्रोविडेंट फंड और सुकन्य समृद्धि अकाउंट शामिल हैं।

एजेंट के जरिए निवेश करने में इन बातों का रखें ध्यान

अगर किसी वजह से आप एजेंट के जरिए अकाउंट ओपन करना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। आपको एजेंट की आइडेंटिटी चेक करनी होगी। आपको अप्लिकेशन फॉर्म खुद भरना होगा। आप चाहे तो इसमें एजेंट की मदद ले सकते हैं। अगर आप एजेंट के जरिए अकाउंट में पैसे डिपॉजिट कराना चाहते हैं तो आपको डिपॉजिट की रसीद एजेंट से जरूर मांगनी चाहिए। डिपॉजिट के 10 के अंदर एजेंट से अपनी पासबुक जरूर मांग लें।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 3.6 लाख रुपये का Investment बना 2.1 करोड़ रुपये, जानिए करोड़पति बनाने वाले ऐसे 8 फंडों के बारे में

आपको समय-समय पर अपनी पासबुक की एंट्रीज भी चेक करते रहना चाहिए। इससे आपको यह पता चलेगा कि एजेंट आपकी तरफ से समय पर पैसे डिपॉजिट कर रहा है या नहीं। अगर आप 10,000 रुपये से ज्यादा डिपॉजिट करना चाहते हैं तो अकाउंट पेई चेक का इस्तेमाल करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।