Gold Silver Price Today 29 March 2023: आज नवरात्रि के आठवें अष्टमी के दिन सोने का भाव 59000 रुपये को पार कर गया। सोने का भाव 141 रुपये चढ़कर 59,106 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कल 24 कैरेट गोल्ड का भाव 58,965 रुपये पर बंद हुआ था। आज चांदी के भाव में भी मामूली तेजी रही। चांदी का रेट 69,620 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
