आपके घर में है HP का LPG रसोई गैस सिलेंडर? तो मिल सकता है 10 हजार रुपए का गोल्ड- जानें कैसे

अगर आपके घर में Hindustan Petroleum का LPG का रसोई गैस सिलेंडर आता है तो आपके लिए गोल्ड जीतने का अच्छा मौका है

अपडेटेड Oct 08, 2021 पर 2:32 PM

अगर आपके घर में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) यानी HP का LPG का रसोई गैस सिलेंडर आता है तो आपके लिए गोल्ड जीतने का अच्छा मौका है। HP की ऑफर के तहत आप 10 हजार रुपए तक का गोल्ड जीत सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे..

हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने अपने सोशल मीडिया पर गोल्ड जीतने वाले ऑफर के बारे में बताया है। ऑफर के तहत अगर आप Paytm से HP गैस की बुकिंग या पेमेंट करते हैं तो 10,001 रुपए तक का गोल्ड जीत सकते हैं। ये ऑफर कल यानी 7 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। ये ऑफर 16 अक्टूबर को खत्म हो रहा है। मतलब 10 दिनों के अंदर आपको Paytm से HP गैस की बुकिंग या पेमेंट करनी है तो आप इस ऑफर का हिस्सा बन सकते हैं।
 
फेस्टिवल और नवरात्रि को देखते हुए ये HP ये ऑफर लेकर आया है। यही कारण है कि इसका नाम नवरात्रि गोल्ड ऑफर रखा गया है। ऑफर के तहत रोजाना  5 लकी विजेता को चुने जाएंगे। इन 5 विजेताओं को 10 हजार रुपए तक का गोल्ड दिया जाएगा। ये ऑफर सिर्फ HP गैस की बुकिंग या पेमेंट करने पर ही मिलेगा।


 


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।