IRCTC Vaishno Devi Navratri Tour Package: क्या आप भी अष्टमी या रामनवमी माता वैष्णो के दरबार में मनाना चाहते हैं। उनके सामने दर्शन करते हुए, अपनी मुरादें अष्टमी के शुभ दिन मांगना चाहते हैं। आपके पास सुनहरा मौका है। IRCTC वैष्णो देवी का खास टूर पैकेज SRI SHAKTI FULL DAY DARSHAN लेकर आया है। वैष्णो देवी का ये टूर पैकेज अगले हफ्ते सोमवार 27 मार्च 2023 से शुरू है और 28 अप्रैल 2023 को खत्म है। यानी आप इस बीच में कभी भी माता वैष्णो के दर्शन कर सकते हैं। जो लोग अष्टमी और रामनवमी के दिन माता वैष्णो के दरबार में जाना चाहते हैं और दर्शन करना चाहते हैं, उनके लिए अच्छा मौका है।
दिल्ली से शुरू होगी यात्रा
IRCTC का SRI SHAKTI FULL DAY DARSHAN टूर पैकेज दिल्ली से शुरू है। ये टूर पैकेज 27 मार्च से शुरू हो रहा है। आईआरसीटीसी वैष्णो देवी की यात्रा 3,515 रुपये में करा रहा है। IRCTC के माता वैष्णो देवी के टूर पैकेज में आपको नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से थर्ड एसी स्लीपर क्लास की टिकट मिलेगी।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में रूम शेयरिंग का कोई हिसाब नहीं है। इसके आधार पर टूर पैकेज नहीं बनाया गया है। इस टूर पैकेज की प्रति व्यक्ति कॉस्ट 3,515 रुपये है। ये कॉस्ट 5 साल से अधिक उम्र के बच्चे के लिए भी है। यानी, 5 साल से ऊपर पर कोई भी डिस्काउंट नहीं है।
ये है टूर पैकेज की कॉस्ट।
कटरा में मिलेगा गेस्ट हाउस
कटरा में आपको आईआरसीटीसी का गेस्ट हाउस मिलेगा। यहां फ्रेश होने के बाद आप भवन तक की चढ़ाई कटरा से शुरू करेंगे। वहां से आप माता वैष्णो देवी के दर्शन करके उसी दिन नीचे आ जाएंगे। तीसरे दिन कटरा से शाम 6 बजे आपकी वापसी की ट्रेन होगी, जो आपको वापिस दिल्ली पहुंचा देगी। इस टूर पैकेज में आने-जाने की ट्रेन की टिकट, 2 दिन के लिए कमरा, ब्रेकफास्ट मिलेगा। आपको लाने और और ले जाने के लिए शेयरिंग बेसिस पर गाड़ी भी दी जाएगी।
आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com से टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। आप कस्टमर केयर या नजदीकी आईआरसीटीसी के ऑफिस भी जा सकते हैं।