Multibagger Stock: 64 हजार बन गए एक करोड़, अब फिर तेजी का बना मूड, आपके पोर्टफोलियो में है यह स्टॉक?

Multibagger Stock: एनर्जी और एनवॉयरमेंट सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी के शेयर पांच दिनों में 7 फीसदी और तीन महीने में 26 फीसदी चढ़ चुके हैं। वहीं लॉन्ग टर्म में तो इसने निवेशकों को महज 64 हजार रुपये के निवेश पर फटाफट करोड़पति बना दिया है। अब मार्केट एक्सपर्ट्स इसमें आगे भी तेजी के आसार देख रहे हैं

अपडेटेड Mar 22, 2023 पर 5:04 PM
Thermax के शेयर 22 मार्च 2002 को 14.70 रुपये के भाव पर थे। अब यह 15560 फीसदी ऊपर 2302 रुपये के भाव पर है। इसका मतलब हुआ कि थर्मैक्स के शेयरों ने महज 64 हजार रुपये के निवेश पर ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stock: एनर्जी और एनवॉयरमेंट सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी थर्मैक्स (Thermax) के शेयर पांच दिनों में 7 फीसदी और तीन महीने में 26 फीसदी चढ़ चुके हैं। वहीं लॉन्ग टर्म में तो इसने निवेशकों को महज 64 हजार रुपये के निवेश पर फटाफट करोड़पति बना दिया है। अब मार्केट एक्सपर्ट्स इसमें आगे भी तेजी के आसार देख रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने इसमें निवेश के लिए 2790 रुपये का टारगेट (Thermax Target Price) फिक्स किया है जो मौजूदा लेवल से करीब 21 फीसदी अपसाइड है। इसके शेयर आज 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 2302 रुपये (Thermax Share Price) पर बंद हुए हैं।

    मल्टीबैगर साबित हुआ है Thermax का शेयर

    थर्मैक्स के शेयर 22 मार्च 2002 को 14.70 रुपये के भाव पर थे। अब यह 15560 फीसदी ऊपर 2302 रुपये के भाव पर है। इसका मतलब हुआ कि थर्मैक्स के शेयरों ने महज 64 हजार रुपये के निवेश पर ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। पिछले एक साल के टाइमफ्रेम में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 19 सितंबर 2022 को यह एक साल के हाई 2,678.50 रुपये पर था। शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और तीन महीने में ही यह 32 फीसदी फिसलकर 23 दिसंबर 2022 को एक साल के निचले स्तर 1830.35 रुपये पर आ गया। हालांकि इसमें फिर खरीदारी बढ़ी और इस निचले स्तर से यह 26 फीसदी रिकवर हो चुका है।


    डूब रहे बैंक, चढ़ रहा BitCoin, एक्सपर्ट ने उछाल की बताई यह वजह, अब इस लेवल तक पहुंच सकता है बिटकॉइन

    अब आगे क्या है रुझान

    थर्मैक्स ग्रीन एनर्जी सेगमेंट में विस्तार कर रही है। इसका 74 फीसदी ऑर्डर बुक ग्रीन एनर्जी बिजनेस का है। मैनेजमेंट के मुताबिक 250-300 करोड़ रुपये से अधिक के बड़े ऑर्डर घट रहे हैं, लेकिन कंपनी को भरोसा है कि छोटे और मीडियम साइज के ऑर्डर्स के जरिए लॉन्ग टर्म में इसमें इनफ्लो ग्रोथ शानदार बना रहेगा। थर्मैक्स के बिजनेस का मजबूत पॉइंट अब तक निजी सेक्टर की कैपिटल एक्सपेंडिचर रहा है और अब इसमें भी तेजी आ रही है तो थर्मैक्स को इससे सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज बिजनेस को बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। यह एक डेट-फ्री कंपनी है। इसका वर्किंग कैपिटल साइकिल कम है और बैलेंस शीट भी हेल्दी है। ऐसे में घरेलू ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने 2790 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।