डूब रहे बैंक, चढ़ रहा BitCoin, एक्सपर्ट ने उछाल की बताई यह वजह, अब इस लेवल तक पहुंच सकता है बिटकॉइन

अमेरिकी बैंकिंग सेक्टर काफी मुश्किलों से जूझ रहा है और इसके तीन बैंक डूब चुके हैं। इसका झटका स्टॉक मार्केट को भी लगा है। हालांकि दूसरी तरफ क्रिप्टो मार्केट में बहार छा गई है। मार्केट कैप के हिसाब से बिटकॉइन (BitCoin) के भाव तो 9 महीने के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए। पिछले साल 9 जून 2022 को यह 29 हजार डॉलर के पार पहुंचा था और अब उसके बाद का दूसरा हाई लेवल अब 28200 डॉलर पर है

अपडेटेड Mar 22, 2023 पर 1:24 PM
Story continues below Advertisement
फरवरी के मध्य से 9 मार्च तक बिटकॉइन 24,600 डॉलर और 21750 डॉलर के बीच गिरावट के रुझान में घूम रहा था। हालांकि फिर 10 मार्च को दिग्गज अमेरिकी बैंक सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) ढह गया और इसके बाद तो बिटकॉइन के भाव तेजी से उछलने लगे। (Image- Pexels)

अमेरिकी बैंकिंग सेक्टर काफी मुश्किलों से जूझ रहा है और इसके तीन बैंक डूब चुके हैं। इसका झटका स्टॉक मार्केट को भी लगा है। हालांकि दूसरी तरफ क्रिप्टो मार्केट में बहार छा गई है। मार्केट कैप के हिसाब से बिटकॉइन (BitCoin) के भाव तो 9 महीने के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए। पिछले साल 9 जून 2022 को यह 29 हजार डॉलर के पार पहुंचा था और अब उसके बाद का दूसरा हाई लेवल अब 28200 डॉलर पर है। आइए जानते हैं कि बिटकॉइन में यह तेजी कब से है और क्यों है? इसके अलावा पूरे क्रिप्टो मार्केट की क्या स्थिति है?

डूब रहे बैंक, चढ़ रहा BitCoin

फरवरी के मध्य से 9 मार्च तक बिटकॉइन 24,600 डॉलर और 21750 डॉलर के बीच गिरावट के रुझान में घूम रहा था। हालांकि फिर 10 मार्च को दिग्गज अमेरिकी बैंक सिलिकॉन वैली बैंक (Silicon Valley Bank) ढह गया और इसके बाद तो बिटकॉइन के भाव तेजी से उछलने लगे। 10 मार्च को सुबह यह 19600 डॉलर के आस-पास था, लेकिन इसके बाद दोपहर तक यह 20 हजार डॉलर पर पहुंच गया और 13 मार्च को 22400 डॉलर के करीब पहुंच गया। फिलहाल यह 28200 डॉलर के पार है।


Sobha Share Price: इनकम टैक्स के छापे ने बिगाड़ी चाल, 5% टूट गए शेयर, ये है पूरा मामला

क्यों चढ़ा रहा बिटकॉइन

क्रिप्टो इनवेस्टमेंट ऐप कॉइनडीसीएक्स (CoinDCX) के एग्जेक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (ग्रोथ एंड स्ट्रैटजी) मीनल ठुकराल के मुताबिक बिटकॉइन में इस तेजी का वजह 20 हजार डॉलर के नीचे आने पर अकम्युलेशन का लॉन्ग टर्म ट्रेंड और बैंकिंग सेक्टर में लिक्विडिटी संकट है। 12 दिनों में अमेरिका का सिलिकॉन वैली बैंक, सिल्वरगेट बैंक और सिग्नेचर बैंक डूब गया। वहीं स्विटजरलैंड में क्रेडिट स्विस और अमेरिका का फर्स्ट रिपब्लिक बैंक को बचाने की कोशिशें हो रही हैं। क्रिप्टो सर्विसेज मुहैया कराने वाली मैट्रिक्सपोर्ट (Matrixport) के मुताबिक फाइनेंशियल सिस्टम में अस्थिरता के चलते बिटकॉइन को फायदा पहुंचा है।

Hindustan Zinc Share Price: 26 रुपये के डिविडेंड के ऐलान पर शेयर रॉकेट, लेकिन ब्रोकरेज की ये है सलाह

मीनल ठुकराल के मुताबिक बैंकिंग इंडस्ट्री में अस्थिरता के चलते क्रिप्टोकरेंसीज में निवेशक पैसे लगा रहे हैं और अब आगे यह 30 हजार डॉलर तक भी पहुंच सकता है। मीनल के मुताबिक सिर्फ बिटकॉइन ही नहीं बल्कि एथेरियम, मैटिक, लिडो फाइनेंस और यूनीस्वैप में भी आने वाले दिनों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।

(डिस्क्लेमर: क्रिप्टोकरेंसीज में निवेश जोखिम भरा है। मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।