Sobha Share Price: इनकम टैक्स के छापे ने बिगाड़ी चाल, 5% टूट गए शेयर, ये है पूरा मामला

Sobha Share Price: रियल एस्टेट डेवलपर शोभा के शेयरों में आज भारी बिकवाली दिख रही है। इनकम टैक्स के छापों के चलते निवेशक धड़ाधड़ इसके शेयर बेच रहे हैं। कंपनी ने इन छापों के बारे में आज एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इसके रजिस्टर्ड ऑफिस और बाकी ऑफिसों पर छापा मारा है

अपडेटेड Mar 22, 2023 पर 12:18 PM
Story continues below Advertisement
इनकम टैक्स अधिकारियों के छापे का शोभा के शेयरों पर निगेटिव असर दिखा और बीएसई पर यह 5 फीसदी से अधिक फिसलकर 491.40 रुपये पर आ गया। (Image- Sobha)
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Sobha Share Price: रियल एस्टेट डेवलपर शोभा के शेयरों में आज भारी बिकवाली दिख रही है। इनकम टैक्स के छापों के चलते निवेशक धड़ाधड़ इसके शेयर बेच रहे हैं। कंपनी ने इन छापों के बारे में आज एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इसके रजिस्टर्ड ऑफिस और बाकी ऑफिसों पर छापा मारा है। कंपनी ने कहा कि सभी एंप्लॉयीज आयकर अधिकारियों को जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। हालांकि शेयरों पर इसका निगेटिव असर दिखा और बीएसई पर यह 5 फीसदी से अधिक फिसलकर 491.40 रुपये (Sobha Share Price) पर आ गया।

    स्थानीय मीडिया चैनल्स के मुताबिक बंगलोर और चेन्नई में शोभा के ऑफिसों पर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। सिर्फ ऑफिसों पर ही नहीं बल्कि इसकी लकड़ी, एलुमिनियम, कंक्रीट प्रोडक्ट्स बनाने वाली फैक्ट्रीज पर भी छापा पड़ा है।

    Hindustan Zinc Share Price: 26 रुपये के डिविडेंड के ऐलान पर शेयर रॉकेट, लेकिन ब्रोकरेज की ये है सलाह


    कम नहीं हो रही हैं Sobha की दिक्कतें

    शोभा के सामने पहली बार ऐसी दिक्कत नहीं आई है। इससे पहले जनवरी में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (BBMP) ने थानिसांद्रा मेन रोड पर शोभा सिटी के 2 हजार अपार्टमेंट के अकुपेंसी सर्टिफिकेट (OC) को रद्द कर दिया था। फायर डिपार्टमेंट का फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) जमा करने के चलते BBMP ने अपार्टमेंट बिल्डर के ओसी को कैंसल किया था। इससे पहले दिसंबर में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने केरल में शोभा की 201 करोड़ रुपये की जमीन को अटैच किया था। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 (PMLA) के प्रावधानों के तहत हुई थी। उसके बाद से अब तक शोभा के शेयर 26 फीसदी टूट चुके हैं।

    Saregama India के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव, निवेश के लिए कैसे बनाएं स्ट्रैटजी?

    दिसंबर तिमाही के नतीजे भी शानदार नहीं

    शोभा के लिए चालू वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2022 कुछ खास नहीं रही। कमजोर ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस के चलते इसका कंसालिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 48 फीसदी गिरकर 31.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि समान अवधि में रेवेन्यू 40 फीसदी चढ़कर 868.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने दिसंबर 2022 तिमाही में रिकॉर्ड 14.8 लाख स्क्वॉयर फीट वॉल्यूम की बिक्री की। हालांकि इसके बावजूद शोभा का EBITDA सालाना आधार पर 41 फीसदी लुढ़ककर 88.8 करोड़ रुपये पर आ गया।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।