Gold Price: नवरात्रि के छठे दिन सोने के भाव में आई गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Silver Price Today 27 March 2023: आज नवरात्रि के छठे दिन और हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने का भाव में गिरावट रही। सोने का भाव 650 रुपये गिरकर 59,000 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 59,003 रुपये पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Mar 27, 2023 पर 12:41 PM
Gold Price: आज सोने के भाव में आई गिरावट।

Gold Silver Price Today 27 March 2023: आज नवरात्रि के छठे दिन और हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने का भाव में गिरावट रही। सोने का भाव 650 रुपये गिरकर 59,000 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 59,003 रुपये पर कारोबार कर रहा है। बीते हफ्ते शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 59,653 रुपये पर बंद हुआ था। आज चांदी के भाव में भी मामूली गिरावट रही। चांदी का रेट 69,580 पर कारोबार कर रहा है।

59,000 रुपये के ऊपर गोल्ड  

24 कैरेट गोल्ड की कीमत आज 27 मार्च को 59,370 रुपये पर है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी गिरावट रही। 22 कैरेट गोल्ड  596 रुपये गिरकर 54,046 रुपये  पर कारोबार कर रहा है। अगर आप भी नवरात्रि में गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।


IBJA पर सोने-चांदी का  रेट 

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना बीते शुक्रवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव

मेटल 27 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) 24 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 59003 59653 -650
Gold 995 (23 कैरेट) 58767 59414 -647
Gold 916 (22 कैरेट) 54046 54642 -596
Gold 750 (18 कैरेट) 44252 44740 -488
Gold 585 ( 14 कैरेट) 34516 34897 -381
Silver 999  69580 Rs/Kg 69756 Rs/Kg -176 Rs/Kg

गोल्ड का भाव - एक्सपर्ट की राय

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। अब देखने वाली बात है कि ये इस स्तर पर साल 2023 में कब तक आएगा।

Deutsche Bank Share: अमेरिका और स्विटजरलैंड के बाद जर्मनी में बैंकिंग संकट के संकेत, बुरी तरह टूटे शेयर, लेकिन एक्सपर्ट का ये है मानना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।