Gold Silver Price Today 27 March 2023: आज नवरात्रि के छठे दिन और हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने का भाव में गिरावट रही। सोने का भाव 650 रुपये गिरकर 59,000 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 59,003 रुपये पर कारोबार कर रहा है। बीते हफ्ते शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 59,653 रुपये पर बंद हुआ था। आज चांदी के भाव में भी मामूली गिरावट रही। चांदी का रेट 69,580 पर कारोबार कर रहा है।
