Netflix लोगों को अपनी सर्विस से जोड़ने के लिए कई तरह के तरीके अपनाता रहता है। बीते साल कई फिल्में बिना सब्सक्रिप्शन के देखने के लिए मुफ्त कर दी थीं। अब नेटफ्लिक्स एक बार फिर फ्री प्लान लेकर आप सीजन को बिना विज्ञापन के देख पाएंगे।
Netflix लोगों को अपनी सर्विस से जोड़ने के लिए कई तरह के तरीके अपनाता रहता है। बीते साल कई फिल्में बिना सब्सक्रिप्शन के देखने के लिए मुफ्त कर दी थीं। अब नेटफ्लिक्स एक बार फिर फ्री प्लान लेकर आप सीजन को बिना विज्ञापन के देख पाएंगे।
फ्री प्लान में मिलेगा इतना कुछ
फ्री प्लान में कुछ ही फिल्में और सीरीज देखने को मिलते थे, लेकिन इस बार नेटफ्लिक्स ने सबकुछ फ्री रखा है। यानी यूजर्स सभी तरह का कंटेंट देख पाएंगे। यूजर्स को फ्री प्लान का फायदा लेने के लिए रजिस्टर करना होगा। साथ ही पेमेंट डिटेल्स भी भरनी होगी लेकिन पेमेंट नहीं करनी होगी। नेटफ्लिक्स को उम्मीद है कि इससे उसके सब्सक्राइबर्स की संख्या में इजाफा होगा। वह बाद में सब्सक्राइब करके पेमेंट करेंगे।
ऐसा पहली बार कर रहा है नेटफ्लिक्स
यह पहली बार है जब नेटफ्लिक्स एक फ्री में सर्विस दे रहा है। साथ ही इस योजना में विज्ञापन भी नहीं है।इस योजना में माता-पिता के नियंत्रण और बच्चे के प्रोफाइल जैसी विशेषताएं हैं जो इसके पेमेंट करने पर ग्राहकों को मिलेगा। ये फ्री सर्विस केन्या में शुरू हुई है। हालांकि, यह दूसरे देशों में कब और कहां उपलब्ध होगा, इसकी कोई खबर नहीं है।
भारत में नेटफ्लिक्स 2 प्लान ऑफर करती है
नेटफ्लिक्स को कुछ खास प्लान्स के लिए जाना जाता है जो चुनिंदा बाजारों के लिए खास हैं। भारत में इसके दो मोबाइल प्लान हैं। एक की कीमत 199 रुपये है जो उपयोगकर्ताओं को फोन या टैबलेट पर एचडी में स्ट्रीम करने की अनुमति देती है। दूसरा मोबाइल+ प्लान है जिसकी कीमत 349 रुपये है, लेकिन यह आपको फोन, टैबलेट और कंप्यूटर पर एचडी में स्ट्रीम करने की इजाजत देता है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।