Aadhaar App 2026: कैसे काम करता है नया आधार ऐप? जानें- सिक्योरिटी फीचर्स और फायदे समेत सब कुछ

New Aadhaar App 2026: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने देश को नया आधार ऐप समर्पित किया है। यह ऐप लोगों की पहचान सत्यापन प्रक्रिया को आसान, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए तैयार किया गया है। इसमें नागरिकों की सुविधा और सहमति को सबसे अधिक महत्व दिया गया है

अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 11:40 AM
Story continues below Advertisement
New Aadhaar App 2026: नया ऐप Android और iOS दोनों स्मार्टफोन पर काम करता है (फोटो- X)

New Aadhaar App 2026: यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम से अपनी पर्सनल डिटेल्स बचाने में मदद करने के लिए एक नया आधार मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। फेक वेबसाइट, फिशिंग कॉल और OTP फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऐप का मकसद यूजर्स को उनकी Aadhaar जानकारी पर बेहतर कंट्रोल देना है। यह ऐप लोगों की पहचान सत्यापन प्रक्रिया को आसान, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए तैयार किया गया है। इसमें नागरिकों की सुविधा और सहमति को सबसे अधिक महत्व दिया गया है।

नया आधार ऐप एक नेक्स्ट-जेनरेशन मोबाइल एप्लिकेशन है। यह आधार नंबर धारकों को अपनी डिजिटल पहचान सुरक्षित रूप से दिखाने, शेयर करने और सत्यापित करने की सुविधा देता है। ऐप का फोकस प्राइवेसी-फर्स्ट, सहमति आधारित (Consent-based) और यूजर्स के नियंत्रण पर है।

MeitY के सचिव श्री एस. कृष्णन ने कहा कि यह ऐप डेटा मिनिमाइजेशन को बढ़ावा देगा और आधार धारकों को अपनी जानकारी चुनिंदा रूप से साझा करने की सुविधा देगा। इससे सुरक्षा और गोपनीयता और मजबूत होगी। नया ऐप Android और iOS दोनों स्मार्टफोन पर काम करता है।


नए ऐप की बड़ी बातें

  • नया आधार ऐप रोजमर्रा की कई जरूरतों में उपयोगी होगा। इसमें होटल चेक-इन के लिए QR कोड आधारित ऑफलाइन वेरिफिकेशन, सिनेमा टिकट के लिए आयु सत्यापन, अस्पतालों में विजिटर्स का सत्यापन, गिग वर्कर्स और सर्विस पार्टनर्स की पहचान जांच जैसी सुविधाएं शामिल हैं। जरूरत पड़ने पर फेस वेरिफिकेशन का विकल्प भी उपलब्ध है।
  • ऐप में कई हाईटेक फीचर्स दिए गए हैं। जैसे एक क्लिक में बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक, ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देखना और संपर्क डिटेल्स शेयर करने के लिए QR आधारित कॉन्टैक्ट कार्ड। एक ही मोबाइल में पांच आधार प्रोफाइल मैनेज करने की सुविधा भी दी गई है। इससे 'One Family-One App' की अवधारणा को बढ़ावा मिलता है।
  • UIDAI के चेयरमैन नीलकंठ मिश्रा ने कहा कि कागज से पेपरलेस की यात्रा एक बड़ा कदम है। UIDAI आगे भी लोगों को केंद्र में रखकर इनोवेशन करता रहेगा। UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने बताया कि ऐप की सबसे बड़ी खासियत सेलेक्टिव क्रेडेंशियल शेयरिंग है। इसमें यूजर्स केवल वही जानकारी साझा करेगा, जिसकी जरूरत हो।
  • उन्होंने बताया कि इससे आधार नंबर स्टोर नहीं होते। केवल डिजिटल रूप से साइन की गई जानकारी साझा होती है, जो डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) एक्ट के अनुरूप है। नए आधार ऐप के लॉन्च के साथ भारत ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि उसकी डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की बुनियाद नागरिक-केंद्रित, समावेशी और भरोसे पर आधारित है।

आधार ऐप में नया क्या है?

ऑफिशियल Google Play Store या Apple App Store से ऐप डाउनलोड करने के बाद यूजर्स अपने आधार नंबर और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP का इस्तेमाल करके लॉग इन कर सकते हैं। ऐप फेस ऑथेंटिकेशन, फिंगरप्रिंट लॉगिन और सिक्योर PIN एक्सेस को भी सपोर्ट करता है।

एक बार लॉग इन करने के बाद, यूजर्स बार-बार अपनी डिटेल्स डाले बिना, नाम, फोटो और एड्रेस सहित अपनी आधार डिटेल्स देख सकते हैं। ऐप डिवाइस पर जानकारी को सुरक्षित रूप से स्टोर करता है। इससे बार-बार वेरिफिकेशन की जरूरत कम हो जाती है।

सिक्योरिटी फीचर्स

नए आधार ऐप के सबसे ज़रूरी फ़ीचर्स में से एक बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक ऑप्शन है। अगर यूजर्स को लगता है कि उनके आधार डेटा का गलत इस्तेमाल हो सकता है तो वे तुरंत अपने फिंगरप्रिंट और आइरिस डेटा को लॉक कर सकते हैं। इससे कोई भी बिना इजाजत के ऑथेंटिकेशन के लिए बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।

ये भी पढ़ें- Macron India Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुंबई पहुंचे! आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, AI इम्पेक्ट समिट में भी होंगे शामिल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।