नया आधार ऐप हुआ लॉन्च! सिर्फ फेस से होगी वैरिफिकेशन, नहीं होगी फोटोकॉपी की जरूरत

Aadhar: अब आधार वेरिफिकेशन उतना ही आसान हो जाएगा जितना कि UPI पेमेंट करना। नए आधार ऐप में फेस आईडी के साथ-साथ QR कोड वेरिफिकेशन की सुविधा भी दी गई है, जिससे वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान होगी

अपडेटेड Apr 10, 2025 पर 4:49 PM
Story continues below Advertisement
Aadhar: अब आधार वेरिफिकेशन उतना ही आसान हो जाएगा जितना कि UPI पेमेंट करना।

Aadhar: अब आधार वेरिफिकेशन उतना ही आसान हो जाएगा जितना कि UPI पेमेंट करना। नए आधार ऐप में फेस आईडी के साथ-साथ QR कोड वेरिफिकेशन की सुविधा भी दी गई है, जिससे वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान होगी। अब आधार कार्ड साथ ले जाने या उसकी फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं है। सरकार ने एक नया आधार मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिससे लोगों को अपनी पहचान दिखाने के लिए बस मोबाइल की जरूरत होगी। इस ऐप को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च कर दिया है।

जिस तरह दुकानों या पेमेंट काउंटर्स पर UPI QR कोड लगे होते हैं, उसी तरह अब पॉइंट्स ऑफ ऑथेंटिकेशन पर आधार वेरिफिकेशन QR कोड भी नजर आएंगे। लोग बस अपना नया आधार ऐप खोलकर QR कोड स्कैन करेंगे और तुरंत फेस वेरिफिकेशन के साथ पहचान वैरिफाई हो जाएगी। इसमें आपकी जानकारी सीधा आपके मोबाइल से शेयर होगी, न कि किसी फोटोकॉपी से।

इस नए आधार ऐप में फेस आईडी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया गया है, जिससे पहचान की वैरिफाई करना और भी आसान हो गया है। अब यूज़र सिर्फ एक QR कोड स्कैन करके या ऐप की मदद से आधार वेरिफिकेशन कर सकेंगे। इसमें आपकी जानकारी सिर्फ आपकी मंजूरी से ही शेयर होगी, जिससे आपकी प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।


 

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह ऐप यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के साथ मिलकर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अब आधार वेरिफिकेशन करना उतना ही आसान होगा जितना की UPI पेमेंट करना।

इस ऐप की मदद से अब लोगों को होटल चेक-इन, ट्रैवल या शॉपिंग जैसे कामों में फिजिकल आधार कार्ड या उसकी कॉपी दिखाने की जरूरत नहीं होगी। फिलहाल यह ऐप बीटा वर्जन में है और टेस्टिंग के लिए उपलब्ध है। यह ऐप पूरी तरह से डिजिटल, सुरक्षित और यूज़र के कंट्रोल में होगा।

Stock Market Holidays: अब 10 में से 6 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE और NSE में नहीं होगा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।