Income Tax Bill 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में नए इनकम टैक्स बिल को लाने का ऐलान किया था और अब इसे लेकर बड़ा अपडेट आ गया है। वित्त मंत्री, इस हफ्ते नया बिल, बजट सत्र में ही संसद में पेश कर सकती हैं। बीते शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल से नए आयकर विधेयक 2025 को मंजूरी मिल चुकी है
Income Tax Bill 2025 Highlights : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस हफ्ते लोकसभा में न्यू इनकम टैक्स बिल पेश कर सकती हैं। ये नया इनकम टैक्स बिल 60 साल पुराने कानून की जगह लेगा। शनिवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत में जल्द विधेयक लाने की बात कही थी। इसे पेश करने के बाद संसदीय समिति के पास समीक्षा के लिए भेजा जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने इ
Income Tax Bill 2025 Highlights : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस हफ्ते लोकसभा में न्यू इनकम टैक्स बिल पेश कर सकती हैं। ये नया इनकम टैक्स बिल 60 साल पुराने कानून की जगह लेगा। शनिवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत में जल्द विधेयक लाने की बात कही थी। इसे पेश करने के बाद संसदीय समिति के पास समीक्षा के लिए भेजा जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने इस विधेयक को मंजूरी दी थी।
New Income Tax Bill 2025 : संसद में आज पेश हो सकता है इनकम टैक्स बिल
FEBRUARY 10, 2025 / 6:16 PM IST
Income Tax Bill Live : वित्त मंत्रालय देगी ये जानकारी
केंद्रीय बजट 2025 पेश करते वक्त ये बात सामने आई थी कि वित्त मंत्रालय इस सप्ताह केंद्रीय मंत्रिमंडल के सामने न्यू इनकम टैक्स बिल पेश करेगा।
FEBRUARY 10, 2025 / 5:12 PM IST
Income Tax Bill Live : सामने आई ये बड़ी जानकारी
बता दें कि सामने आई जानकारी के मुताबिक वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, मंगलवार को लोकसभा में बजट चर्चा पर जवाब देंगी।
FEBRUARY 10, 2025 / 4:02 PM IST
Income Tax Bill Live : राज्यसभा में पहले आएगा बिल
बता दें कि नया इनकम टैक्स बिल, पहले राज्यसभा में पेश होगा फिर उसके बाद लोकसभा में पेश किया जाएगा। संसद में बिल पेश होने के बद उसे समीक्षा के लिए समिति के पास भेजा जाएगा। वहीं समीक्षा के बाद इसे आगे की चर्चा के लिए कैबिनेट में वापस भेजा जाएगा।
FEBRUARY 10, 2025 / 3:39 PM IST
Income Tax Bill Live : बजट पर राज्यसभा में हो रही चर्चा
बता दें कि केंद्रीय बजट 2025 पर राज्यसभा में चर्चा हो रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बजट पर चर्चा की शुरुआत की है। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बजट को राजनीति से प्रेरित बताया और आम लोगों को राहत देने के लिए जीएसटी और पेट्रोलियम पर कर कम करने की मांग की।
FEBRUARY 10, 2025 / 3:29 PM IST
Income Tax Bill Live : बढ़ी थी नो-टैक्स लिमिट
बजट के दौरान दिए गए अपने भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि, नए टैक्स सिस्टम के तहत 12 लाख तक की इनकम को टैक्स फ्री कर दिया है। वित्त मंत्री ने नो-टैक्स सीमा को 7 लाख से बढ़ाकर 12 लाख कर दिया और संशोधित टैक्स स्लैब पेश किए थे।
FEBRUARY 10, 2025 / 3:08 PM IST
Income Tax Bill Live : नए टैक्स स्लैब
4 लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं
4 लाख से 8 लाख तक की आय पर 5% टैक्स।
8 लाख से 12 लाख तक की आय पर 10% टैक्स।
12 लाख से 16 लाख तक की आय पर 15% टैक्स।
16 लाख से 20 लाख तक की आय पर 20% टैक्स।
20 लाख से 24 लाख तक की आय पर 25% टैक्स।
24 लाख से ऊपर की आय पर 30% टैक्स।
FEBRUARY 10, 2025 / 2:50 PM IST
Income Tax Bill Live : नया बिल कानूनी विवाद को करेगा कम
बजट के दौरान दिए गए अपने भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि, ये नया इनकम टैक्स बिल, टैक्सपेयर्स के लिए आसान, सीधा और समझने योग्य होगा। उन्होंने बजट सत्र के दौरान संसद में नया बिल पेश किए जाने की पुष्टि की और कहा था कि, नया बिल कानूनी विवादों को कम कर देगा।
FEBRUARY 10, 2025 / 2:34 PM IST
Income Tax Bill Live : बढ़ेगा टैक्स बर्डन?
नए इनकम टैक्स बिल में सरकार की ओर से पहले ही साफ किया जा चुका है कि किसी पर कोई भी नया टैक्स बर्डन नहीं डाला जाने वाला है। बजट 2025 में टैक्स स्लैब में जो चेंज किए गए हैं, वो इसमें शामिल होंगे।
FEBRUARY 10, 2025 / 2:23 PM IST
Income Tax Bill Live : बदलेंगे टैक्स के नियम?
सरकार टैक्स नियमों को और अधिक स्पष्ट और ट्रांसपेरेंट बनाएगी ताकि किसी को कोई समस्या न हो। इससे करदाताओं को कम कठिनाई होगी और टैक्स बचाने के लिए गलत तरीके अपनाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
FEBRUARY 10, 2025 / 2:11 PM IST
Income Tax Bill Live : हो सकते हैं ये बदलाव
नए इनकम टैक्स बिल में कानून को आसान भाषा में लिखा जाए, ताकि आम लोग इसे आसानी से समझ सकें। गैर जरूरी शब्दों को हटाया जाएगा। कर विवादों (Tax Litigation) को कम किया जाएगा।
FEBRUARY 10, 2025 / 2:04 PM IST
Income Tax Bill Live : टैक्स स्लैब में होगा बदलाव?
जानकारी के मुताबिक इस बिल में टैक्स स्लैब कोई बदलाव नहीं किए जाएंगे। यानी अभी जो टैक्स रेट हैं, वही रहेंगी। इन नए बिल में बस टैक्स सिस्टम बदलाव किए जाने की उम्मीद है। टैक्स सिस्टम को और ज्यादा आसान बनाया जाएगा।
FEBRUARY 10, 2025 / 1:55 PM IST
Income Tax Bill Live : 60 साल बाद आ रहा ये बिल
गौरतलब है कि देश में नया इनकम टैक्स अधिनियम 63 साल के बाद लागू होगा। आने वाला नया इनकम टैक्स बिल मौजूदा इनकम टैक्स अधिनियम 1961 की जगह लेगा। मौजूदा इनकम टैक्स अधिनियम 1 अप्रैल 1962 से ही लागू है।
FEBRUARY 10, 2025 / 1:49 PM IST
Income Tax Bill Live : कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
7 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस बिल को अपनी मंजूरी दे दी। इसे पेश किए जाने के बाद, संसद की एक स्थायी समिति इसकी जांच करेगी और फिर इसे अंतिम मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल के पास वापस भेजेगी।
FEBRUARY 10, 2025 / 1:47 PM IST
Income Tax Bill Live : वित्त मंत्री करेंगी पेश
बजट 2025 पेश करते समय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नया इनकम टैक्स बिल लाने की बात कही थी। ये विधेयक सोवार को 10 फरवरी को संसद में पेश हो सकता है। शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट ने इस बिल को मंजूरी दे दी है।
FEBRUARY 10, 2025 / 1:46 PM IST
Income Tax Bill Live : संसद में पेश होगा बिल
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में नए इनकम टैक्स बिल को लाने का ऐलान किया था और अब इसे लेकर बड़ा अपडेट आ गया है। वित्त मंत्री ने सोमवार को नया बिल बजट सत्र में ही संसद में पेश कर सकती हैं। बीते शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस नये आयकर विधेयक 2025 को मंजूरी मिल चुकी है।