31 December 2023: साल 2023 खत्म होने में काफी कम दिन बचे हैं। 31 दिसंबर 2023 खत्म होने से पहले अपने पैसों से जुड़े जरूरी काम निपटा लें। वरना, पेनाल्टी चुकाने के साथ अकाउंट भी फ्रीज हो सकता है। इनमें म्यूचुअल फंड नॉमिनी की डेडलाइन, सिम कर्ड से जुड़े नियम और बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन करने जैसे काम शामिल है। सबसे जरूरी अगर आप आईटीआर फाइल करने से चुक गए तो देरी से रिटर्न फाइल 5,000 रुपये की पेनाल्टी के साथ फाइल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 है।
